Amir Khan with EX Wife Reena Dutta : बॉलीवुड स्टार आमिर खान( Amir Khan) बीती रात मुंबई में अपनी बेटी इरा खान( Ira Khan) दामाद नूपुर शिखरे( Nupur Shikhare) और पूर्व पत्नी रीना दत्ता( Reena Dutta) के साथ एक समारोह में नजर आए। यह मौके था सीएसआर जर्नल अवॉर्ड समारोह का जिसमें भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इरा खान को सम्मानित किया। आमिर खान को इस मौके पर एक्स पत्नी के साथ देखकर हर कोई हैरान हो गया।
अभिनेता आमिर खान शनिवार को अपनी बेटी इरा खान, अपने होने वाले दामाद नुपुर शिखरे और अपनी पूर्व पत्नी रीना दत्ता के साथ मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। आमिर खान को नूपुर शिखरे और उनकी पूर्व पत्नी रीना दत्ता के साथ सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस अवार्ड जीतने पर इरा खान का हौसला बढ़ाते देखा गया। इस कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। तस्वीरों में आमिर को क्लीन शेव लुक में देखा जा सकता है। उन्होंने मैरून शॉर्ट कुर्ता पहने थे। दूसरी ओर, रीना ने गुलाबी साड़ी चुनी, जबकि इरा काले और सफेद साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं। आमिर खान और इरा खान आपस में बातचीत करते दिखाई दिए। वहीं आमिर खान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा उपहार लेटे हुए भी नजर आए।
बता दें कि आमिर की बेटी इरा खान भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। स्टार किड और नुपुर शिखरे ने 18 नवंबर, 2022 को अपने परिजनों की मौजूदगी में सगाई कर ली थी । इसके बाद दोनों की शादी की चर्चा तेज थी। आमिर खान ने पुष्टि की कि उनकी बेटी की शादी नए साल में होगी. अभिनेता ने तारीख की पुष्टि की और अपने भावी दामाद की सराहना करते हुए कहा, "इरा 3 जनवरी को शादी कर रही है। उसने जो लड़का चुना है वह बहुत प्यारा है।
