Sai Pallavi To Cast With Yash In Upcoming Pan India Movie: साउथ के मशहूर एक्टर यश ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'केजीएफ' के जरिए यश बतौर रॉकी भाई लोगों के बीच फेमस हो चुके हैं। खास बात तो यह है कि यश (Yash) और उनकी टीम ने 'केजीएफ 3' का भी ऐलान कर दिया है। हालांकि इसके अलावा भी यश एक पैन इंडिया मूवी में नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर खबर है कि सई पल्लवी (Sai Pallavi) उनके साथ लीड रोल अदा करेंगी।
एंटरटेनमेंट गलियारे से आ रही खबरों के मुताबिक, यश 19वीं पैन इंडिया मूवी में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ सई पल्लवी (Sai Pallavi) लीड रोल निभाती दिखाई देंगी। हालांकि इस बात पर अभी तक दोनों कलाकारों की टीम की ओर से आधिकारिक मुहर नहीं लगाई गई है। साथ ही फिल्म के टाइटल की घोषणा होनी भी बाकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यश (Yash) और सई पल्लवी की इस मूवी को गीतू मोहनदास डायरेक्ट करेंगे और मूवी में गोवा माफिया की कहानी दिखाई जाएगी।
बता दें कि 'केजीएफ' और 'केजीएफ 2' की अपार सफलता के बाद यश (Yash) पर्दे पर वापसी के लिए अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे थे, जो अब शायद उनके हाथ लग चुकी है। खबरों के मुताबिक, यश और सई पल्लवी (Sai Pallavi) की अपकमिंग फिल्म का लुक 8 दिसंबर को सुबह 9:55 बजे आएगा। इसके साथ ही फिल्म के टाइटल की भी घोषणा होगी। वहीं सई पल्लवी की बात करें तो उन्हें लेकर यह भी खबर थी कि वह नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर के साथ सीता का रोल अदा कर सकती हैं।
