बॉलीवुड

'अंदाज अपना-अपना' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर आमिर खान ने लगाई रोक, पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद लिया फैसला

Aamir Khan's Andaz Apna Apna: जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले की खबर सुनने से बॉलीवुड एक्टर आमिर खान काफी दुखी हैं। इस आतंकी हमले के बाद मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान ने अपनी फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' की स्पेशल स्क्रीनिंग को आगे के लिए टाल दिया है।

Image

Aamir Khan's Andaz Apna-Apna

Aamir Khan's Andaz Apna Apna: 22 अप्रैल का दिन पूरे भारत के देश के कभी ना भूलने वाला दिन बन गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कश्मीर के पहलगाम में घूमने आए टूरिस्टों पर कुछ आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इस आतंकी हमले ने भारत के लोगों को सदमे में डाल दिया है। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) अपनी कल्ट कॉमेडी मूवी 'अंदाज अपना-अपना' (Andaz Apna Apna) की स्पेशल स्क्रर्निंग रखने वाले थे लेकिन अब उन्होंने इसे टाल दिया है।

कश्मीर के पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले आतंकी हमले से बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान काफी दुखी हैं। इस हमले के बाद आमिर खान ने फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान ने कहा, 'कश्मीर में जो कुछ हुआ उसकी खबर मैंने पढ़ी है। बेक़सूर लोगों की जान जाने से मैं बहुत आहात हुआ हूं। मैं अभी कहीं जाने लायक नहीं हूं। हम इस हफ्ते के बाद इसे देंगे।'

आमिर खान की यह मूवी साल 1994 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में सलमान खान भी अहम भूमिका में नजर आए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सितारे जमीन पर' की रिलीज को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म 20 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा अहम भूमिका में नजर आएंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article