बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस ने साल 2019 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने भले ही कुछ फिल्मों में काम किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस अपने डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनन्या आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। आदित्य और अनन्या में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी नहीं कहा है।
अनन्या और आदित्य के रिलेशनशिप को रणबीर कपूर ने कंफर्म किया था। रणबीर कपूर ने कहा था कि आदित्य किसी ए नाम वाली लड़की को डेट कर रहे हैं। रणबीर आदित्य के बहुत क्लोज फ्रेंड है। अनन्या और आदित्य के रिलेशनशिप की खबरें कृति सेनन की दिवाली पार्टी के बाद से तेज हो गई थी।
क्या आदित्य से शादी करने वाली हैं अनन्या
अनन्या ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो कब शादी करने वाली है। एक्ट्रेस ने कहा, अभी वो बहुत यंग हैं। उनकी उम्र शादी करने की नहीं है। मैं अभी अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हूं। एक्ट्रेस ने अपनी शादी के अलावा स्टाइल स्टेंटमेंट के बारे में भी बात की। अनन्या इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान और अनन्या पहली बार साथ में काम करेंगे।
वहीं, आदित्य रॉय कपूर की वेब सीरीज नाइट मैनेजर स्ट्रीम हो गई है। सीरीज को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस आदित्य के काम की तारीफ कर रहे हैं। एक्टर के पास कई प्रोजेक्ट पाइप लाइन में हैं।
