Housefull 5: प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने प्रॉपुलर फ्रेंचाइजी हाउसफुल 5 की अनाउसमेंट कर दी है। हाउसफुल कॉमेडी फ्रेचाइजी फिल्म है। हाउसफुल पहली ऐसी फिल्म है जिसका पांचवां पार्ट रिलीज होने वाला है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हाउसफुल 5 का पोस्टर शेयर किया है। हाउसफुल 5 में मजा होगा पांच गुना। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में है। हाउसफुल 5 को तरुण मनसुखानी डायरेक्ट कर रहे हैं। हाउसफुल 5 अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी।
हाउसफुल 5 में खूब सारा धमाल और मस्ती होगी। इसके सभी पार्ट्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। अक्षय कुमार ने लिखा, हाउसफुल 5 आपकी दिवाली 2024 को धमाकेदार बनाने के लिए तैयार है। फिल्म में अक्षय के साथ रितेश देखमुख मुख्य भूमिका में होंगे।
अक्षय कुमार ने शेयर किया हाउसफुल का पोस्टर
हाउसफुल5 की अनाउसमेंट सुनने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए है। फिल्म में कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का तड़का भरपूर मिलने वाला है। अभी तक मेकर्स ने फिल्म की स्टारकास्ट का ऐलान नहीं किया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें को अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी है।
हाउसफुल 5 के अलावा कई फिल्मों के सीक्वल रिलीज होने वाले हैं। इस लिस्ट में हेरा-फेरी 3, वेलकम, भूल भुलैया 3 जैसी कई फिल्में शामिल है। अक्षय इन दिनों अपनी फिल्म छोटे मियां बड़े मियां को लेकर चर्चा में है। फिल्म में अक्षय के साथ टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। छोटे मियां बड़े मियां की शूटिंग चल रही है। इसके अलावा एक्टर हेरा फेरी 3, वेलकम, स्काईफोर्स में नजर आएंगे। हालांकि खिलाड़ी कुमार के लिए ये साल भी कुछ खास नहीं रहा। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है।
