बॉलीवुड

Ananya Pandey Smoking PIC: अनन्या पांडे के होठों पर सिरगेट देखकर फूटा लोगों का गुस्सा, जमकर हो रही है ट्रोलिंग

Ananya Pandey Smoking PIC: बॉलीवुड अदाकारा अनन्या पांडे की एक तस्वीर इस वक्त इटंरनेट पर चर्चा में है, जिसमें वो सिगरेट पीती नजर आ रही हैं। अनन्या पांडे की ये फोटो देखकर उनके फैंस चौंक गए हैं और लगातार उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि अनन्या पांडे सिगरेट पीती हैं।

Image

Ananya Pandey Smoking PIC

Ananya Pandey Smoking PIC: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे बीते दिन अपनी बहन अलाना पांडे की मेहंदी सेरेमनी में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। अलाना पांडे की मेहंदी सेरेमनी से अनन्या पांडे की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो सिगरेट के कश लगाती नजर आ रही हैं। अनन्या पांडे के बारे में किसी को यह जानकारी नहीं थी कि वो सिगरेट पीती हैं, जिस कारण लोग उनकी ये फोटो देखकर चौंक गए हैं। लोग लगातार अनन्या पांडे की ये फोटो इंटरनेट पर शेयर कर रहे हैं और उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि अनन्या पांडे इस तरह की हरकत कर सकती हैं।

Ananya Pandey Smoking PIC

Ananya Pandey Smoking PIC

बहन अलाना पांडे की मेहंदी सेरेमनी में पहुंची थी अनन्या पांडे

अदाकारा अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे बहुत ही जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगी। बीती रात को उनकी मेहंदी सेरेमनी का फंक्शन था, जिसमें अनन्या पांडे ने भी शिरकत की। अनन्या पांडे अपनी बहन की मेहंदी सेरेमनी में एन्जॉय कर रही थीं, जिस दौरान उनकी तस्वीर किसी ने खींच ली। अनन्या की यही फोटो इस वक्त इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है। अनन्या इस तस्वीर में सिगरेट पीती नजर आ रही हैं।

अनन्या पांडे की फोटो देख गुस्साए फैंस

अनन्या पांडे की ये तस्वीर देखकर लोग गुस्से में आ गए हैं। लोग लगातार उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। लोगों का कहना है कि अनन्या भी उन्हीं स्टारकिड्स में से एक हैं, जो गलत आदतों में पड़ी हुई हैं। एक फैन ने लिखा है, 'अनन्या से ये उम्मीद नहीं थी कि ये ऐसी हरकत कर सकती है।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'मुझे तो अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हो रहा है कि अनन्या के होठों पर सिगरेट है...।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article