बॉलीवुड

लक्ष्य को कसकर पकड़कर बाइक पर बैठी अनन्या पांडे, लाल साड़ी-कुर्ता पजामा पहन नए जोड़े के लुक में वायरल हुई फोटोज

Chand Mera Dil Shooting: अनन्या पांडे और लक्ष्य अपनी अगली रोमांटिक फिल्म के लिए रेडी हैं। उनकी यह फिल्म 2025 में आने वाली थी। फैंस को इंतजार है कि ये जोड़ी अब क्या करने वाली है। फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो जमकर वायरल हो रही हैं।

Image

Image Source: X

Chand Mera Dil Shooting: अनन्या पांडे और लक्ष्य इन दिनों धर्मा प्रोडक्शन की रोमांटिक फिल्म के लिए शूट कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम है 'चाँद मेरा दिल'। इस फिल्म की घोषणा पिछले साल हुई थी। हालांकि तब से लेकर अबतक फिल्म को लेकर कोई नहीं अपडेट सामने नहीं आई है। लेकिन, आज अचानक से अनन्या और लक्ष्य की तस्वीरें वायरल हो रही है। उन दोनों को साथ में देखकर लग रहा है कि वह फिल्म के लिए शूट कर रहे हैं। दोनों अलग लुक में हैं, और सीन भी कुछ अलग ही लग रहा है। सोशल मीडिया पर ये फोटोज वायरल हो रही है। इस जोड़ी को देखकर लोग अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं ।

एक्स ( ट्विटर) हैंडल पर एक फैन ने अनन्या पांडे ( Ananya Pandey) और लक्ष्य( Lakshya) की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन फोटोज में अनन्या लाल साड़ी और गहनों में नजर आ रही है। उनके साथ हैं एक्टर लक्ष्य जिन्होंने कुर्ता-पजामा पहना हुआ है। दोनों बाइक पर जाते हुए नजर आ रहे हैं। अनन्या ने लक्ष्य को कसकर पकड़ा हुआ है और लक्ष्य बाइक चला रहे हैं। इसे शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि दोनों 'चाँद मेरा दिल' की शूटिंग कर रहे हैं। देखने पर शूटिंग का नजारा एक आम सड़क का लग रहा है। हालांकि इन तस्वीरों में कितनी सच्चाई है यह तो खुद स्टार्स ही बता सकते हैं। लेकिन दोनों को साथ में देखकर फैंस बेहद खुश हो गए हैं। इनकी इस नई जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस भी बेताब नजर आ रहे हैं।

बात करें फिल्म की घोषणा की तो, धर्मा प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर अनन्या और लक्ष्य के कुछ प्यार भरे पोस्टर शेयर करके 2024 में "चाँद मेरा दिल" की घोषणा की। कैप्शन में लिखा था, "हमारे पास दो चाँद हैं जो एक अनोखी और ज़बरदस्त प्रेम कहानी लेकर आएँगे!!! प्यार में थोड़ा पागल होना ही पड़ता है..चाँद मेरा दिल, अनन्या पांडे और लक्ष्य अभिनीत। विवेक सोनी द्वारा निर्देशित। 2025 में सिनेमाघरों में आ रही है।" बैड्स ऑफ बॉलीवुड के बाद एक्टर लक्ष्य की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है। उनकी अगली फिल्म का सबको बेसब्री से इंतजार है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article