बॉलीवुड

मालदीव में बॉयफ्रेंड आदित्य संग बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं अनन्या पांडे, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 30, 2023, 04:15 PM IST

Ananya Panday Birthday Celebration: ​​बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज अपना 25वां दिन जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस अपना जन्मदिन मालदीव में मना रही हैं। एक्ट्रेस ने फैंस संग अपने बर्थड की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनन्या आदित्य संग अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।

Image

Ananya Panday Birthday pic (credit pic: instagram)

Ananya Birthday Celebration: अनन्या पांडे (Ananya Panday) अपने 25वां दिन जन्मदिन मालदीव में सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों आदित्य रॉय कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि रूमर्ड कपल ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में एक्टर अपने स्पेशल डे को एन्जॉय करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर की है। फोटो में एक प्लेट में पैनकेक और स्ट्रॉबेरी दिखाई दे रहा है जिस पर चॉकलेट सॉस से हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ है। एक्ट्रेस ने अपनी और आदित्य की साथ में कोई तस्वीर शेयर नहीं की है।

अनन्या ने दिखाई अपने बर्थडे की झलक

ananya panday

ananya panday

आदित्य और अनन्या ने अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा है। हालांकि कपल एक- दूसरे के साथ अक्सर नजर आता है। कुछ समय पहले ही अनन्या और आदित्य का रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में अनन्या आदित्य का हाथ थामे हुए नजर आ रही थी। अनन्या और आदित्य के रिलेशनशिप के बारे में करण जौहर ने अपने चैट शो कॉफी विद करण में हिंट दिया था। कपल के यूरोप ट्रिप की वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article