बॉलीवुड

Amrita Sher-Gil Biopic: अनन्या पांडे को तान्या मानिकतला ने किया रिप्लेस, राजकुमार राव संग करेंगी फिल्म?

Tanya Maniktala Replace Ananya Panday: बीते कई सालों से तान्या मानिकतला (Tanya Maniktala) इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही है। लगता है कि अब वो समय आ गया है। अमृता शेर-गिल की बायोपिक में अनन्या पांडे को रिप्लेस करने की खबरों पर भी तान्या ने रिएक्शन दिया है।

Image

Pics Credit: Instagram

Tanya Maniktala Replace Ananya Panday: बॉलीवुड एक्ट्रेस तान्या मानिकतला (Tanya Maniktala) बीते 7 सालों से इंडस्ट्री का हिस्सा बनी हुई हैं। तान्या काफी समय से दिल्ली में रह रही हैं और काम के लिए वो मुंबई आती-जाती रहती हैं। साल सालों के बाद तान्या ने दिवाली से पहले मुंबई में शिफ्ट होने का निर्णय ले लिया है। कई दिनों से तान्या शिफ्टिंग फेज में व्यस्त हैं। तान्या को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है की अमृता शेर-गिल की बायोपिक के लिए तान्या ने अनन्या पांडे (Ananya Panday) को रिप्लेस कर दिया है।

राजकुमार संग मूवी करेंगे तान्या

तान्या मानिकतला (Tanya Maniktala) को लेकर कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही थी कि राजकुमार राव के साथ एक मूवी कर रही हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए तान्या ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि राजकुमार राव के साथ जो प्रोजेक्ट कर रही हैं उसकी अनाउंसमेंट नहीं हुई है लेकिन डिटेल्स पहले ही आउट हो गई हैं। फिलहाल इस मूवी पर काम चल रहा है। तान्या को अभी भी याकिन नहीं हो रहा है कि उनके साथ ऐसी चीजें हो रही हैं। इस प्रोजेक्ट के मिलने पर वो बेहद खुश हैं और इस मौके को पाने के लिए तैयार हैं, जो उनके सामने आया है।

अनन्या पांडे को रिप्लेस करने पर तान्या ने तोड़ी चुप्पी

इसके अलावा तनया को लेकर खबरें हैं कि उन्होंने अमृता शेर-गिल की बायोपिक में अनन्या पांडे को रिप्लेस कर दिया है। इन अफवाहों पर तान्या ने रिएक्शन देते हुए कहा, 'मुझे अभी कोई आईडिया नहीं है कि ये जानकारी कहा से सामने आ रही है। मुझे अमृता शेर-गिल की बायोपिक के बारे में भी कुछ पता नहीं है। इसलिए मुझे लगता है कि इन बातों पर मेरा कमेंट करना सही नहीं होगा।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article