बॉलीवुड

'विवाह' की 'पूनम' से शादी करने को दीवाने हो गए थे लड़के, अमृता राव ने सुनाया किस्सा ,' खून से लिखते थे लेटर'

Amrita Rao Share her Fandom Moments: अमृता राव ने मैं हूं ना, इश्क विश्क, विवाह जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी ये फिल्में फैंस के बीच काफी पॉपुलर हुईं और हर किरदार को प्यार मिला। लेकिन, जिस किरदार को आज भी याद किया जाता है, वो है विवाह की पूनम का किरदार। फैंस उनके इस रोल को रियल समझ बैठे थे।

Image

Image Source: Vivah Poster

Amrita Rao Share her Fandom Moments: बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव लंबे समय बाद थिएटर्स में नजर आईं हैं। फिल्म जॉली एलएलबी 3(Jolly llb 3) में अमृता राव( Amrita Rao) का छोटा सा किरदार देखने को मिला। अमृता राव ने अपने करियर में बेहद कम फिल्में की, लेकिन उनके अधिकतर किरदार फैंस को हमेशा के लिए याद रहे। फिल्म 'विवाह' में उनका 'पूनम' का किरदार आज भी फैंस के बीच फेमस है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अमृता राव ने बताया कि इस फिल्म के बाद फैंस कैसे दीवाने हो गए थे। उनके इस किरदार ने फैंस की दीवानगी को बढ़ा दिया था। हाल ये था कि लड़के घंटों उनके घर के बाहर खड़े रहते थे।

रणवीर अल्लाहबादिया के साथ अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अमृता राव ( Amrita Rao) ने फैंस से जुड़े किस्से सुनाए। एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म 'विवाह' के बाद उन्हें शादी कर प्रपोजल आते थे। फैंस उन्हें लगातार शादी के प्रपोजल भेजते थे, हर कोई मुझसे शादी करना चाहता था। अमृता ने आगे बताया कि लड़के उन्हें अपनी गाड़ी और कुत्ते के साथ फोटोज भेजते थे। मैं इन्हें देखकर बहुत हँसती थी कि ये कैसे लोग हैं। अमृता राव( Amrita Rao) ने आगे बताया कि लोग इस कद्र दीवाने हो गए थे कि मुझे खून से लव लेटर भेजते थे, मैं ये सब देखकर डर जाती थी। इश्क-विशक एक्टर्स ने बताया कि लड़के मेरे घर के बाहर खड़े रहते थे और मुझे फोन करते रहते थे।

अपनी शादी का जिक्र करते हुए अमृता ने खुलासा किया कि वह अपने पति आरजे अनमोल( RJ Anmol) से तब मिली जब वह जिंदगी के अहम मोड़ पर थी। उस समय मुझे फिल्मों के ऑफर तो आ रहे थे, लेकिन जैसा मैं काम चाहती थी वो नहीं मिल रहा था। इसलिए मैंने फिल्मों से दूरी बना ली थी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article