Amitabh Bachchan and Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में धर्मेंद्र की गिनती होती थी। धर्मेंद्र ने अपनी एक्टिंग और स्मार्टनेस से सभी को दीवाना बना लिया था, लेकिन कल कुछ ऐसा हुआ जिसे देख हर एक फैन ने आंसू बहाए। 89 वर्ष की उम्र में धर्मेंद्र ने आखरी सांस लेकर हमेशा हमेशा के लिए हमारे बीच से चले गए। काफी समय से धर्मेंद्र बीमार चल रहे थे और अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने के बाद वो घर पर ही थे। कल 24 नवंबर को उनका निधन हो गया। अब हाल ही में धर्मेंद्र के बेस्ट फ्रेंड अमिताभ बच्चन ने पोस्ट शेयर कर दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दी।
X पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने दोस्त धर्मेंद्र (Dharmendra) के लिए लिखते हैं, 'एक और बहादुर दिग्गज हमें छोड़कर चला गया.. मैदान छोड़कर.. अपने पीछे एक ऐसी खामोशी छोड़ गया जिसे सहा नहीं जा सकता। धरम जी, महानता की मिसाल, जो न सिर्फ़ अपनी मशहूर शारीरिक मौजूदगी के लिए, बल्कि अपने बड़े दिल और सबसे प्यारी सादगी के लिए भी हमेशा याद किए जाते है। वे अपने साथ पंजाब के उस गाँव की मिट्टी की खुशबू लाए थे, जहाँ से वे आए थे, और उसी के स्वभाव के सच्चे रहे। अपने शानदार करियर में बेदाग रहे, एक ऐसी बिरादरी में जिसने हर दशक में बदलाव देखे। हालांकि बिरादरी में बदलाव हुए उनमें नहीं। उनकी मुस्कान, उनका चार्म और उनका अपनापन, जो उनके आस-पास आने वाले सभी लोगों तक फैला हुआ था। इस प्रोफेशन में एक दुर्लभ चीज। हमारे आस-पास की हवा खाली है और एक खालीपन जो हमेशा खाली रहेगा।'
83 वर्षीय एक्टर अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट पढ़ साफ समझ आ रहा है कि धर्मेंद्र के निधन से उन्हे कितना बड़ा शॉक लगा है। सिर्फ यही नहीं अब जनता को दोनों की जी और वीरू की जोड़ी भी स्क्रीन पर नहीं देखने को मिलेगी। फिल्म 'शोले' में दोनों का पक्का याराना सिर्फ सेट नहीं रियल लाइफ में भी था अमिताभ के लिए अपना एक दोसी खोना काफी बड़ी बात है। बता दें कल दोपहर में धर्मेंद्र को पंचतत्व में विलीन कर दिया गया और मुख अग्नि बड़े बेटे सनी देओल ने दी थी।
