बॉलीवुड

Aishwarya and Abhishek Divorce: बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या के बीच मचे कलह का असर ससुर अमिताभ बच्चन पर पड़ेगा? चिंता में आए मेकर्स

Aishwarya and Abhishek Divorce: ऐश्वार्या राय बच्चन पति अभिषेक बच्चन का घर छोड़ कर चली गई हैं। इस खबर के बाद हर कोई हैरान है। बच्चन परिवार में मचे कलह से अमिताभ बच्चन के प्रोड्यूसर्स भी खासे चिंतित हो गए हैं। उन्हें डर है कि इस वजह से बच्चन साहब के काम पर कोई असर ना जाए।

Image

Aishwarya and Abhishek Divorce

Aishwarya and Abhishek Divorce: अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan) के घर में इन दिनों कलह चल रही है। पिछले कुछ दिनों से बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या ( Aishwarya Rai Bachchan) का रिश्ता मुश्किल के दौर से गुजर रहा है। ऐसी खबरें भी रहीं थी कि दोनों में तलाक हो जाएगा। अब यह लड़ाई खुलकर सामने आ गई है। जी हां, बिग बी की बहू ने उनका घर छोड़ दिया है। सूत्रों की माने तो वह अपनी बच्ची के लिए रह रही थीं। जब पानी सर से ऊपर निकला उन्होंने बच्चन परिवार का घर छोड़ दिया। इससे अब घर में भी अशांति फैल गई है।

रिपोर्ट्स की माने तो, घर में चल रही कलह की वजह से अमिताभ बच्चन खासे परेशान चल रहे हैं। वह पिछले कुछ दिनों से शूटिंग से भी जल्दी ही घर निकल जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो यह कलह की वजह बिग बी का एक फैसला भी बताया गया है। दरअसल, अमिताभ ने कुछ दिनों पहले अपने मुंबई ( Mumbai) स्थित तीन बंगलो में से एक बंगला बेटी श्वेता नंदा ( Shweta Bachchan Nanda) के नाम किया था। यह भी एक बड़ी वजह ऐश्वर्या के नाराज होने की मानी जा रही है। हालांकि अभिषेक से ऐश्वर्या की नाराजगी प्रो कबड्डी के समय से चली आ रही है।

घर में मची कलह से अमिताभ के प्रोफेशनल जिंदगी में असर पड़ सकता है। इन दिनों वह अपने शो केबीसी को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास प्रभास ( Prabhas) और दीपिका ( Deepika Padukone) स्टारर कल्कि एडी 2898 और द इंटर्न है। इन तीनों फिल्मों पर वह काम कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बेटे बहू के झगड़े से बिग बी की शूटिंग भी प्रभावित हो सकती हैं। ऐश्वर्या का घर छोड़कर जाने का यह कदम काफी चौंकाने वाला है। इस खबर के बाद से अमिताभ की इन फिल्मों के मेकर्स भी चिंतित हो गए हैं। हम उम्मीद करते हैं अभि और ऐश के बीच जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाए।

End of Article