गोविंदा और सुनीता आहूजा इन दिनों अपने तलाक की अफवाहों के कारण काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। लंबे समय से ऐसी अफवाह है कि कपल कभी-भी तलाक ले सकते हैं। अब अपनी तलाक की खबरों पर सुनीता आहूजा ने रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कि सुनीता आहूजा ने क्या कहा है।
कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा ने अपने पति गोविंदा से अलग रहने के बारे में बात की थी, उन्होंने बताया कि वह और गोविंदा ज्यादातर अलग-अलग रहते हैं, क्योंकि गोविंदा अक्सर देर रात तक बैठकों और समारोहों के बाद अपने बंगले पर ही रात बिताते हैं। सुनीता आहूजा की ये बात आग की तरह फैल गई और लोग अफवाह उड़ाने लगे कि कपल के बीच रिश्ता सही नहीं चल रहा है। अब एक्ट्रेस ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है।
बेटी जवान हो रही थी
अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है कि, जिसमें सुनीता बोल रही हैं- " हम अलग-अलग रहते हैं मतलब जब उन्होंने पॉलिटिकस जॉइन किया था तब मेरी बेटी जवान हो रही थी तो सारे कार्यकर्ता घर पर आते थे तो अब जवान बेटी है हम हैं, हम शॉर्ट्स पहनकर घूमते हैं इसलिए हमने सामने ही एक ऑफिस ले लिया था। हमको मेरे को और गोविंदा को इस दुनिया में अगर कोई माई का लाल हमें अलग कर दे तो सामने आकर दिखाए।"
गोविंदा का चल रहा एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर?
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी मार्च 1987 में हुई थी। इस कपल ने 1988 में अपनी बेटी टीना के जन्म के बाद अपनी शादी की घोषणा की थी। बाद में 1997 में उनके बेटे यशवर्धन का जन्म हुआ था। बता दें कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गोविंदा का 30 साल की मराठी एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर चल रहा है। ये बात कितनी सच है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
