Bobby Deol Mother In Law Death: सनी देओल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। जिसके बाद पूरा देओल परिवार जश्न मना रहा है। फिल्म के 500 करोड़ी बनने की खुशी में भी सनी पाजी ने एक ग्रेंड पार्टी आयोजित की है। हालांकि इस खुशी के मौके पर अब पूरे देओल परिवार शोक की लहर में डूब गया है। बॉबी देओल की सास यानी पत्नी तान्या की मम्मी का निधन हो गया है। बॉबी देओल की सास मर्लिन आहूजा पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं, जिसके बाद अब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मर्लिन आहूजा के निधन के बाद पूरे देओल परिवार में मातम पसर गया है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
3 सितंबर को ही हुआ निधन
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बॉबी देओल की सास का निधन रविवार, 3 सितंबर को ही हो गया था। बीते काफी समय से लगातार उनकी तबीयत खराब चल रही थी। लंबी बीमारी और उम्र के चलते वह काफी कमजोर हो गई थीं। जिस वजह से उन्होंने 3 सितंबर को आखिरी सांस ली है। बता दें कि गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई है। जिसने पीछे सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
