Abhishek Bachchan Praises Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय संग तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन का एक बयान अब काफी तेजी से वायरल हो रहे है। इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चक्कर में सुर्खियों में रहने वाले अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को लेकर अपनी राय शेयर करते दिख रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई अभिषेक बच्चन की फिल्म आई वांच टू टॉक (I Want to talk) अपनी इमोशनल कहानी की वजह से काफी सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी सफलता बेशक न मिल रही हो, पर फिल्म ने दर्शकों के दिल पर एक गहरी छाप छोड़ी है। यह भी पढ़ें- विराट-अनुष्का के बेटे अकाय कोहली की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फोटो देख भड़के फैंस, कहा-'तुम लोगों के चक्कर में ही..'
इस बीच अब अभिषेक ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को एक जिम्मेदार और त्याग करने वाली मां होने के लिए धन्यवाद दिया है। द हिंदू के साथ एक इंटरव्यू में, अभिषेक ने कहा कि वह ऐश्वर्या के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने आराध्या को संभाला और मैं फिल्मों में काम कर सका।
ऐश्वर्या राय की तारीफ करते नहीं थके अभिषेक बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा, 'यहां तक कि अपने घर में भी, मैं बहुत लकी हूं कि मुझे बाहर जाकर फिल्में बनाने का मौका मिलता है। क्योंकि मुझे पता है कि ऐश्वर्या, आराध्या के साथ घर पर हैं और इसके लिए मैं उन्हें बहुत धन्यवाद देता हूं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि बच्चे इसके बारे में किस तरह सोचते हैं। वे आपको सबसे पहले देखते हैं आप माता-पिता हैं, पिता हैं या मां हैं'। अभिषेक ने कहा कि बचपन में भी उनके मां-बाप के बीच भी ऐसी ही अंडस्टैंडिंग थी। जिससे उन्होंने काफी कुछ सीखा है।
