Ameesha Patel Zoom Interview: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा बयानों और लुक्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर अपने नए-नए लुक्स शेयर करती रहती हैं जिसे लोग काफी पसंद भी करते हैं। तो वहीं अमीषा पटेल अपने बयानों की वजह से खबरों में आ जाती हैं। इन सब के बीच अमीषा पटेल का Zoom को दिया एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर छा गया है। इस इंटरव्यू के दौरान अमीषा पटेल ने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर बॉलीवुड तक को लेकर बात की। तो चलिए जानते हैं अमीषा पटेल ने इंटरव्यू में किन-किन सवालों का जवाब दिया।
बॉलीवुड के भविष्य पर कही ये बात
जूम को दिए खास इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने बॉलीवुड के भविष्य पर उन्होंने कहा, 'मैं सोचती हूं कि अक्षय (Akshay Kumar), अजय (Ajay Devgn), सनी देओल (Sunny Deol), सलमान खान (Salman Khan), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के बाद बॉलीवुड का क्या होगा? सनी 68-69 की उम्र में भी पोस्टर बॉय बने हुए हैं, जो कमाल है। लेकिन आज की जनरेशन के साथ क्या ऐसा होगा? लोग इनके कंटेंट को ओटीटी पर भी नहीं देखते। सिनेमाघर तो दूर की बात, मुझे नहीं पता, क्योंकि बॉक्स ऑफिस की कहानी कुछ और ही कह रही है।'
स्टार्स के फॉलोअर्स को बताया पेड
जूम से की गई खास बातचीत में अमीषा पटेल ने सेलिब्रिटीज को सोशल मीडिया फॉलोअर्स के आधार पर कास्ट करने के ट्रेंड पर कहा, 'ये बहुत बड़ी गलतफहमी है कि फॉलोअर्स ज्यादा होंगे तो बॉक्स ऑफिस पर भी वही नंबर्स आएंगे। 90 प्रतिशत फॉलोअर्स, जो लाखों में होते हैं वो खरीदे हुए होते हैं। मैं खुद के तजुर्बे से कह रही हूं, जब से सोशल मीडिया पैसे कमाने का प्लेटफॉर्म बना, एजेंसीज आती हैं और कहती हैं कि इतने लाख रुपये में इतने मिलियन फॉलोअर्स दिला देंगे।' इसके आगे उन्होंने इंडस्ट्री के बदलाव पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं को ज्यादा मजबूत रोल्स मिलते थे।
