Ameesha Patel on Salman-Rashmika on Age Gap: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर खत्म होता नजर आ रहा है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आ रही है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने पसंद किया है। 'सिकंदर' के ट्रेलर लॉन्च पर सलमान खान ने रश्मिका मंदाना संग एज गैप को लेकर भी बात की थी। ऐसे में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने भी सलमान-रश्मिका के एज पर अपना रिएक्शन देते हुए एक्टर्स का सपोर्ट किया है।
सलमान खान और रश्मिका मंदाना का सपोर्ट करते हुए अमीषा पटेल ने कहा, 'मेरे और सनी जी में भी 20 साल का गैप था, पर जब जोड़ी चलती है तो चलती है।' इस दौरान अमीषा पटेल ने पैप्स के सामने सलमान खान को फ्लाइंग किस भी दी। अमीषा पटेल ने फिल्म 'गदर 2' में भी सनी देओल के साथ काम किया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म ने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
'सिकंदर' की बात करें तो सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर ऑडियंस को इम्प्रेस करने में सफल नहीं रही है। वीक डेज में फिल्म की कहानी लगातार गिरती जा रही है। आने वाले दिनों इस फिल्म के लिए बजट कास्ट को भी निकालना मुश्किल हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'सिकंदर' का बजट 300 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया गया है। इस फिल्म में सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शर्मन जोशी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। हैरानी की बात यह है कि फिल्म अभी तक 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।
