बॉलीवुड

OMG: 50 साल की हीरोइन का नम्बर हुआ ऑनलाइन लीक? एक्ट्रेस बोली "चक्कर में ना..."

Ameesha's Mobile No Leak: इंटरनेट पर इस वक्त एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है, जिसमें अमीशा पटेल का नम्बर है। कई लोग इस स्क्रीनशॉट को सच मानकर ये मान बैठे हैं कि इसमें दिख रहा मोबाइल नम्बर अमीशा का ही है लेकिन ये सच नहीं है। अदाकारा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ऐसे किसी स्क्रीनशॉट पर भरोसा नहीं करने की सलाह दी है।

Image

Image Soruce: Ameesta Patel

Ameesha's Mobile No Leak: इंटरनेट के दौर में किसी भी इंसान की प्राइवेसी मतलब नहीं रखती है। सोशल मीडिया साइट्स पर लीक होने वाले एमएमएस तो आम बात हो चुके हैं, इसके बाद अब नम्बर है एक्टर्स के मोबाइल नम्बर लीक होने का। इस वक्त इंटरनेट पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है, जिसमें इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अदाकारा के मोबाइल नम्बर होने का दावा किया जा रहा है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि गदर 2 फेम अमीशा पटेल हैं, जो एक वक्त हिट मशीन मानी जाती थीं लेकिन आजकल फिल्मों में उतनी एक्टिव नहीं हैं। इस स्क्रीनशॉट को वायरल करके दावा किया जा रहा है कि इसमें अमीशा पटेल का नम्बर है। (इसे भी पढ़ें: तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया के ब्रेकअप का मिला सबूत, Video इंटरनेट पर वायरल)

अदाकारा अमीषा पटेल ने ये स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर शेयर किया है और फैंस को बताया है कि वो ऐसे किसी भी स्क्रीनशॉट पर भरोसा ना करें क्योंकि इसमें दिख रहा नम्बर उनका नहीं है। अमीषा पटेल ने लिखा है कि फैंस ऐसे किसी भी ट्रैप में ना फंसे। अमीषा पटेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, "ये एक फेक नम्बर है और इसे फैलाने वाला गलत इंसान है। मैं फैंस से ये गुजारिश करूंगी कि वो ऐसे ट्रैप में ना फंसे, ये मैं नहीं हूं।" (इसे भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ से 5 गुना ज्यादा हैंडसम हैं दिशा पाटनी का न्यू बॉयफ्रेंड!!)

गदर 3 में दिखेंगी अमीषा पटेल

गदर 2 की बम्पर सफलता के बाद डायरेक्टर अनिल शर्मा इन दिनों गदर 3 में बिजी हैं। इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर इन दिनों काम चल रहा है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी। खबरें हैं कि गदर 3 में भी अमीषा पटेल का अहम रोल होगा। अमीषा पटेल ने करियर की शुरुआत में गदर करके इतिहास रच दिया था और लोगों को दीवाना बना दिया था। एक वक्त था जब अमीषा को लोग बॉलीवुड की सबसे बड़ी हसीनाओं में गिनते थे लेकिन धीरे-धीरे उनका स्टारडम खत्म होता चला गया। हालांकि बीते दिनों रिलीज हुई गदर 2 ने उन्हें फिर से इंडस्ट्री में जिंदा कर दिया है और उनकी डिमांड बढ़ गई है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article