Disha Patani rumoured boyfriend face revealed: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नुपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन का बीते दिन रिसेप्शन आयोजित हुआ। इस समारोह में बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के सितारे शामिल हुए। इस लिस्ट में दिशा पाटनी का नाम शामिल है। वहीं एक्ट्रेस के साथ उनके बॉयफ्रेंड तलविंदर सिंह सिद्धू भी नजर आए। हालांकि मीडिया के सामने उन्होंने अपना चेहरा छुपाने की कोशिश की। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का ये मानना है कि इस क्लिप में दिशा के बॉयफ्रेंड तलविंदर सिंह सिद्धू नजर आ रहे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
दिशा पाटनी के बॉयफ्रेंड का फेस रिवील
सोशल मीडिया पर तलविंदर का असली चेहरा बिना मास्क के वायरल हो रहा है। एक वीडियो में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मोहसिन खान और एक्ट्रेस जारा खान नाचते दिख रहे हैं। यह वीडियो नुपुर-स्टेबिन के रिसेप्शन का है। रेडिट पर वायरल इस वीडियो में मोहसिन और जारा के पीछे खड़े शख्स को तलविंदर बताया जा रहा है। वीडियो में तलविंदर अपने दोस्तों अलेक्जेंडर इलिक, सूरज नंबियार और दिशा पाटनी के साथ बिना मास्क के नाचते नजर आ रहे हैं। क्लीन-शेवन लुक में वे बहुत हैंडसम लग रहे हैं। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों प्यार में हैं, लेकिन अभी तक किसी ने रिलेशनशिप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
इन फिल्मों में नजर आएंगी दिशा पाटनी
बताते चलें कि दिशा पाटनी की एक से एक फिल्में साल 2026 में रिलीज होने वाली है। वो जल्द ही इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 में नजर आएंगी। इस मूवी में उनका रोल जरा हटकर होने वाला है। इसके बाद वो अक्षय कुमार के साथ वेलकम टू जंगल में नजर आएंगी। इस फिल्म को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
