बॉलीवुड

Alpha ट्रोलिंग पर Alia Bhatt को मिला Vikram Bhatt का साथ, बोले "मत देखो अगर..."

जब से फिल्म ऐल्फा का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से ही आलिया भट्ट की काफी ट्रोलिंग हो रही है। डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने इस ट्रोलिंग पर बात करते हुए ट्रोल्स को मूवी ना देखने की सलाह दी है।

Image

Alpha ट्रोलिंग पर Alia Bhatt को मिला Vikram Bhatt का साथ, बोले "मत देखो अगर..."

KEY HIGHLIGHTS
  • ऐल्फा की वजह से आलिया भट्ट की ट्रोलिंग हो रही है
  • विक्रम भट्ट ने दिया ट्रोल्स को जवाब
  • आलिया भट्ट की बिग बजट एक्शन एंटरटेनर है ऐल्फा

बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली हसीना बन चुकी हैं। वो जब भी कुछ नया करती हैं लोग उन्हें ट्रोल करने लग जाते हैं। अब उनकी अपकमिंग फिल्म ऐल्फा को ही ले लीजिए, जिसके ट्रेलर और टीजर हाल ही में रिलीज हुए हैं। इनकी वजह से भी उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। लोग लगातार आलिया भट्ट के बारे में भद्दी-भद्दी बातें बोल रहे हैं और उनकी फिल्म को रिलीज होने से पहले ही बकवास बता रहे हैं। इस ट्रोलिंग के बीच में डायरेक्टर विक्रम भट्ट का बयान सामने आया है, जिन्होंने ट्रोल्स पर निशाना साधते हुए उन्हें खास सलाह दी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट खबर भी पढ़ें: 2 हिस्सों में बनेगी Rishabh Shetty की The Pride Of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj, 500 करोड़ होगा बजट

Vikram Bhatt ने ट्रोल्स पर साधा निशाना

डायरेक्टर विक्रम भट्ट खुलकर अपने विचार साझा करने के लिए जाने जाते हैं। ऐल्फा ट्रेलर रिलीज के बाद हो रही आलिया भट्ट की ट्रोलिंग पर भी विक्रम ने खुलकर बात की है। विक्रम भट्ट ने न्यूज 18 को दिए ताजा इंटरव्यू में कहा कि उन्हें आलिया के लिए बुरा लगता है कि लोग उन्हें जबरदस्त ट्रोल कर रहे हैं। विक्रम भट्ट के अनुसार, "अगर आपको फिल्म का ट्रेलर अच्छा नहीं लगा है और आप इसे नहीं देखना चाहते हैं तो बिल्कुल मत देखिए लेकिन किसी को ट्रोल करने का क्या मतलब है?" विक्रम भट्ट ने अपने इंटरव्यू में ये भी कहा कि उन्हें पता चला है कि कुछ लोगों ने पेड कैंपेन चलाए हैं ताकि फिल्म ऐल्फा और आलिया का मजाक उड़ाया जा सके। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट खबर भी पढ़ें: क्या Shahid Kapoor की किस्मत बदल पाएगी Cocktail 2?

बताते चलें कि आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर ऐल्फा यशराज बैनर के स्पाई यूनिवर्स की अगली कड़ी है, जिसमें बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे सुपरस्टार्स भी दिखाई देंगे। जहां बॉबी देओल विलेन के रोल में दिखेंगे तो वहीं पर अनिल कपूर भारतीय अधिकारी के रूप में देश को बचाते हुए दिखाई देंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article