बॉलीवुड

सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' से डर के भागी 'अल्फा', पोस्टपोन हुई आलिया भट्ट की फिल्म की रिलीज डेट

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 28, 2025, 11:15 AM IST

Battle of Galwan Clash With Alpha: एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) की रिलीज डेट सामने आने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अपकमिंग फिल्म अल्फा (Alpha) के मेकर्स ने क्लैश से बचने के लिए एक नया रास्ता निकाला है।

Image

Image Source: Battle of Galwan And Alpha Movie

Battle of Galwan Clash With Alpha: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म बैटल ऑफ गलवान का धांसू टीजर रिलीज गया है। सलमान खान की ये फिल्म 17 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस टीजर के साथ फिल्म बैटल ऑफ गलवान की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है। इसके बाद माना जा रहा था कि सलमान खान की फिल्म की टक्कर अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म अल्फा (Alpha) से होने वाली है। लेकिन अब इसको लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

पोस्टपोन हुई 'अल्फा' ?

सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी वजह फिल्म की रिलीज डेट है। पहले खबर थी सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान और आलिया भट्ट की अल्फा की बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर होने वाली है। लेकिन अब इसको लेकर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श (Taran Adarsh) ने एक ट्वीट किया। तरण आदर्श ने लिखा कि फिल्म अल्फा जो 17 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी उसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद अब साफ हो गया है कि 'अल्फा' और 'बैटल ऑफ गलवान' की टक्कर अब बॉक्स ऑफिस पर नहीं होगी। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक मेकर्स की तरफ से फिल्म अल्फा की रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है।

क्या फिल्म की स्टोरी

डायरेक्टर अपूर्वा लखिया (Apoorva Lakhia) के निर्देशन में बन रही 'बैटल ऑफ गलवान' की कहानी जून 2020 की रियल घटना पर बेस्ड है, जहां भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हिंसक झड़प हुई थी। सलमान खान इस फिल्म में कर्नल बी. संतोष बाबू (Colonel B. Santosh Babu) का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म 'अल्फा' और 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article