Allu Arjun Starrer Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस समय पुष्पा 2 अपने शूटिंग फेज में हैं। हालांकि अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए अब एक बुरी खबर सामने आ रही है, रिपोर्ट्स के अनुसार पुष्पा 2 की शूटिंग बीच में ही रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि पुष्पा 2 के मेकर्स अभी तक की फिल्म की शूटिंग से संतुष्ट नहीं है। इस वजह से अब पुष्पा 2 की शूटिंग को बीच में ही रोक दिया गया है। इस वजह से अब फिल्म की रिलीज डेट भी पोस्टपोन करने की बात की जा रही है। इस बीच अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2 को देखने के लिए अब फैंस को और भी ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। फिल्म का पहला पार्ट यानी पुष्पा को देशभर में काफी पसंद किया गया था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि पुष्पा 2 को अगले साल 2024 में ही रिलीज किया जाएगा।
फिल्म की कहानी से संतुष्ट नहीं हैं मेकर्स
बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म पुष्पा 2 के डायरेक्ट सुकुमार मूवी की कहानी से पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने इसमें बदलाव करने की मांग की है। कुछ समय पहले ही फिल्म को ऑन फ्लोर ले जाया गया है। अभी शूटिंग का एक छोटा सा हिस्सा ही पूरा हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पुष्पा 2 का टीजर जारी किया जा सकता है। फिल्हाल मेकर्स इसी पर काम कर रहे हैं।
देरी से रिलीज होगी पुष्पा 2
पुष्पा 2 की शूटिंग को बीच में ही रोक दिया गया है, जिसके बाद इस बात का भी कोई अंदाजा नहीं है कि फिल्म की शूटिंग दोबारा कब शुरू की जाएगी। इस वजह से यह दावा किया जा रहा है कि अब फैंस को पुष्पा 2 की रिलीज के लिए और भी इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म अगले साल ही रिलीज हो सकती है।
