एंटरटेनमेंट

अजय देवगन की भोला को मिली पछाड़, नानी की फिल्म Dasara ने दूसरे दिन कमाए 53 करोड़

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 1, 2023, 05:10 PM IST

Nani Film Dasara Box Office Collection Day 2: फिल्म 'दसरा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म नानी की अब तक की सबसे अधिक बजट वाली फिल्म है और जहां इसे आलोचकों से खूब सराहना मिली रही है। यही वजह से कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल दिखा रही है।

Image

Dasra Movie

Dasara Box Office Collection Day 2: नानी की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडियन फिल्म 'दसरा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसने देशभर के प्रशंसकों का सफलतापूर्वक एंटरटेन किया है। फिल्म को प्रशंसकों से शानदार समीक्षा भी हासिल हुई जिसका सबूत फिल्म का बिजनेस है जिसने दूसरे दिन 53 करोड़ की कमाई की। एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हाई बेंचमार्क सेट करते हुए भोला को पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने निर्देशित किया है जोकि एक डेब्यूटेंट हैं। यह फिल्म नानी की अब तक की सबसे अधिक बजट वाली फिल्म है और जहां इसे आलोचकों से खूब सराहना मिली रही है। वहीं कुछ दर्शक दसरा की तुलना केजीएफ और पुष्पा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से कर रहे हैं। हालांकि फिल्म देखने के बाद फैन्स ने खुलकर फिल्म के बारे में बात की और बताया कि ये फिल्म बाकियो से कैसे अलग है।

फिल्म दसरा, केजीएफ और पुष्पा के बीच की गई तुलना पर एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'जब दर्शक सिनेमाघरों में आएंगे, तो उन्हें एक नई दुनिया देखने मिलेगी। दसरा दोनों फिल्मों से विजुअली अलग अलग है। किरदार बहुत अलग हैं। जब लोग दसरा को सिनेमाघरों में देखेंगे, तो यह उनके लिए एक असाधारण फिल्म अनुभव होगा।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह एक टिपिकल एक्शन थ्रिलर से कहीं ज्यादा है। यह फिल्म पूरी पैसा वसूल फिल्म है।' इतना ही नहीं कुछ लोगों ने दावा किया है कि दर्शक भोला जैसी साउथ फिल्मों की बॉलीवुड रीमेक की बजाए ओरिजिनल साउथ कटेंट को देखना पसंद करेंगे।

Dasra

Dasra

दसरा की मल्टीलिंगुअल वर्ल्डवाइड रिलीज फिल्म के कंटेंट में निर्माताओं के विश्वास और व्यापक दर्शकों को अपील करने की क्षमता की भी गवाही देता है। वहीं केजीएफ और पुष्पा जैसी फिल्मों से अलग होने के बारे में फैन्स के बयान से यह भी साबित होता है कि फिल्म बाकियों से एकदम अलग है। कहा जा सकते है कि एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने जिस नई दुनिया का अनुभव लोगों को कराया है वो उन्हें भी खूब पसंद आ रहा है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article