बॉलीवुड

'Dune' से कॉपी किया गया है आलिया भट्ट की 'Alpha' का पोस्टर !! लोगों को दिखीं समानताएं

Netizens Compare Alpha poster to Dune: आलिया भट्ट स्टारर 'ऐल्फा' (Alpha) का नया पोस्टर देख इंटरनेट पर बेहद छिड़ गई है। कई लोगों ने इस पोस्टर को हॉलीवुड की साइंस-फिक्शन सीरीज 'ड्यून' की कॉपी बताया है।

Image

ड्यून से कॉपी है ऐल्फा का पोस्टर (Pic Credit: Instagram)

Netizens Compare Alpha poster to Dune: आदित्य चोपड़ा के बैनर यशराज फिल्म्स की नई स्पाई थ्रिलर 'ऐल्फा' (Alpha) का दमदार टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया है। इस टीजर को देखने के बाद लोगों का मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिला। टीजर के बाद अब मेकर्स ने इंटरनेट पर 'ऐल्फा' का नया पोस्टर जारी किया, जिसे देखकर लोगों के बीच बहस छिड़ गई है। कई लोगों की यह कहना है कि 'ऐल्फा' का पोस्टर फिल्म 'ड्यून' (Dune) के आइकॉनिक पोस्टर्स जैसा दिखता है। 'ऐल्फा' और 'ड्यून' के पोस्टर के कलर, स्टाइल और लुक में काफी समानता नजर आ रही है। कई लोगों का यह भी मानना है कि यशराज को 'ऐल्फा' के पोस्टर के लिए ओरिजिनल आइडिया इस्तेमाल करना चाहिए था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Main Vaapas Aaunga Box Office Day 1 Prediction: 'भारत भाग्य विधाता' को धूल चटा देंगी दिलजीत-शरवरी की फिल्म, देखें आंकड़े)

'ड्यून' से कॉपी है 'ऐल्फा' का पोस्टर!

इस पोस्टर में आलिया भट्ट, शरवरि, बॉबी देओल और अनिल कपूर रेगिस्तान जैसी ऊबड़-खाबड़ जगह पर खड़े दिख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर 'ड्यून' के पोस्टर भी काफी समानताएं नजर आ रही हैं। 'ऐल्फा' के निर्माताओं को लग रहा था कि यह पोस्टर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ाएगा लेकिन सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों ने तुरंत नोटिस कर लिया कि यह 'ड्यून' के पोस्टर से काफी मिलता-जुलता है। 'ऐल्फा' YRF Spy Universe की पहली female-led फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट-शर्वरी मुख्य अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: दिग्गज अभिनेता Dinyar Tirandaz का मुंबई में हुआ निधन, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि)

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'मुझे लगा ये 'ड्यून 3' का पोस्टर है।' दूसरे ने कमेंट किया, 'हर मास्टरपीस की अपनी सस्ती कॉपी होती है।' कई यूजर्स ने डिजाइन की ओरिजिनलिटी पर सवाल उठाए। एक ने लिखा, 'कुछ ओरिजिनल लाओ यार - पोस्टर भी कॉपी किया।' एक नेटिजन ने कहा कि इस AI के जमाने में पोस्टर के कॉपी होने पर भरोसा नहीं हो रहा है। 'ड्यून' हॉलीवुड की साइंस-फिक्शन सीरीज है, जिसमें टिमोथी चालामे, रेबेका फर्ग्यूसन, ऑस्कर आइजैक और जेंडाया मुख्य भूमिकाओं में हैं। ऐसे में आपको क्या लगता है? क्या 'ऐल्फा' का पोस्टर 'ड्यून' जैसा है?

इस दिन रिलीज होगी 'ऐल्फा'

शिव रवैल के निर्देशन में बनी आलिया भट्ट, शरवरि, बॉबी देओल और अनिल कपूर की फिल्म 'ऐल्फा' 3 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इस मूवी में आलिया भट्ट को हाई लेवल एक्शन सीन्स करते हुए देखा जाएगा। 'ऐल्फा' के टीजर को देखने के बाद शाहरुख खान, सलमान खान. कैटरीना कैफ और अमिताभ बच्चन सहित कई सेलेब्स ने जमकर तारीफ की थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article