बॉलीवुड

'Chamunda' के साथ मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा बनेंगी आलिया भट्ट !! अमर कौशिक ने बताया सच

Is Alia Bhatt Join Chamunda: आलिया भट्ट को लेकर ऐसी खबरें आ रही थी कि उन्हें मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म 'चामुंडा' में देखा जाएगा। ऐसे में अब इन खबरों पर निर्माता-निर्देशक अमर कौशिक ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि जब मूवी बनेगी तो चीजें सामने आ जाएंगी।

Image

Pic Credit: Instagram/aliaabhatt/

Is Alia Bhatt Join Chamunda: स्त्री, भेड़िया और मुंज्या जैसी फिल्मों के बाद अब मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी दुनिया हर साल बढ़ती जा रही है। हाल ही में मेकर्स ने आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' को रिलीज किया है। इस समय मेकर्स के पास कई फ्रेंचाइजी पहले से ही लाइन-अप में हैं। इन प्रोजेक्ट्स में से एक चामुंडा भी है। बताया जा रहा है कि फिल्म 'चामुंडा' (Chamunda) के जरिए आलिया भट्ट मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में शामिल होंगी। 'चामुंडा' मूवी में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की एंट्री पर अब फिल्म निर्माता-निर्देशक अमर कौशिक ने अपना रिएक्शन दिया है।

'चामुंडा' में आलिया भट्ट की एंट्री पर बोले अमर कौशिक

फिल्मफेयर से बात करते हुए 'स्त्री' डायरेक्टर अमर कौशिक ने कहा, 'जब यह मूवी बनेगी तो सभी को पता चल ही जाएगा। मैं इस बारे में अपनी कुछ नहीं कह सकता है। हर चीज टाइमलाइन के ऊपर निर्भर करती है। हम पहले स्टोरी पर ध्यान देते हैं और उसके बाद कास्ट के बारे में सोचते हैं। हम कास्ट को देखकर स्क्रिप्ट नहीं लिखते हैं। अच्छी बात यह है कि ये चीजें हमारे यहां नहीं होती हैं।'

अमर कौशिक ने आगे कहा, 'दर्शक भी उम्मीद करते हैं कि हम अपकमिंग फिल्में के साथ एक नई उचाई पर जाएगी। अब हमेशा से ऑडियंस की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करते हैं। हम ये फिल्में दर्शकों के लिए, प्रशंसकों के लिए, जनता के लिए बना रहे हैं। अगर हमसे कोई गलती हो जाए और हम उसे सही तरह से नहीं बना पाते हैं तो वे सभी हमें इंस्टाग्राम या किसी अन्य प्लेटफॉर्म के माध्यम से बता सकते हैं। बस हमारे लिए प्रार्थना करें। हम आपको बेस्ट देने की कोशिश करेंगे। हम अपने दर्शकों के प्रति ईमानदार रहना चाहते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट काफी समय से फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस मूवी में आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल अहम रोल में दिखाई देंगे। आलिया भट्ट के पास फिल्म 'अल्फा' भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article