Alia Bhatt Cameo in War 2: इस साल की सबसे बड़ी फिल्म जिसका सभी को इंतजार था वॉर 2( War 2) वो जल्द ही रिलीज हो रही है। कल फिल्म का ट्रेलर आया जिसने आग लगा दी। वाईआरएफ ( YRF) के स्पाई यूनिवर्स की ये मूवी अपने दमदार एक्शन के लिए जाती है। दूसरी तरफ फिल्म का ट्रेलर देखकर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फैंस को एक और खुशी दे दी। दरअसल आलिया भट्ट जिस फिल्म अल्फा( Alpha) की तैयारी कर रही है वो भी इसी बैनर तले बनी है। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर की क्लिप शेयर करते हुए लिखा है कि वह भी इसका हिस्सा है। आइए बताते हैं आलिया भट्ट ने क्या कहा जिसे देखकर खुश हो रहे हैं फैंस
वॉर 2 ( War 2) का ट्रेलर रिलीज होते ही आलिया भट्ट( Alia Bhatt) ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, "मज़ेदार", और उसके बाद लिखा, "14 तारीख को मेरे नज़दीकी सिनेमाघर में मिलते हैं।" पहले फैंस को लगा कि वह इशारा कर रही हैं कि वह फिल्म बड़े पर्दे पर देखेंगी, लेकिन बाद में उनके संभावित कैमियो की अटकलें तेज हो गईं। आलिया ने मुख्य कलाकारों ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर, कियारा आडवाणी और निर्देशक अयान मुखर्जी को भी टैग किया, जिससे उनकी अपकमिंग जासूसी थ्रिलर को लेकर चर्चा तेज हो गई।
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) और शरवरी वाघ( Sharvari Wagh) दोनों ही वॉर 2 में एक पोस्ट-क्रेडिट कैमियो में नजर आएंगी। जो अल्फ़ा की कहानी की एक झलक देता है। यह सिर्फ़ एक कैमियो नहीं होगा यह एक सेटअप है। इनसाइडर ने यह भी बताया कि इस कैमियो को इस साल की शुरुआत में कड़ी सुरक्षा के बीच फिल्माया गया था, और गोपनीयता बनाए रखने के लिए सेट पर केवल कुछ ही क्रू मेंबर्स मौजूद थे।
