बॉलीवुड

आलिया भट्ट ने रातों-रात इंस्टाग्राम से हटा दी राहा की तस्वीरें, लाडली की फोटो अब नहीं दिखाएंगी एक्ट्रेस

Alia Bhatt removed Raha photos: आलिया भट्ट की बेटी राहा कम उम्र से ही बड़ी स्टार बन गई है। राहा की हर फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है। राहा की एक-एक तस्वीरें देखना फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अब आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा का चेहरा सोशल मीडिया पर नहीं दिखाएंगी ।

Image

आलिया ने इंस्टाग्राम से हटा दी राहा की तस्वीरें

Alia Bhatt removed Raha photos: आलिया भट्ट की बेटी राहा कम उम्र से ही बड़ी स्टार बन गई है। राहा की एक-एक तस्वीरों को फैंस बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। राहा अपनी मासूम आदाओं से फैंस को दीवाना बना देती है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि फैंस राहा की एक झलक पाना के लिए तरसने वाले हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने फैसला किया है कि वह अब अपनी बेटी राहा का चेहरा सोशल मीडिया पर नहीं दिखाएंगी ।

आलिया भट्ट ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर राहा की सभी तस्वीरें हटा दी हैं, सिवाय उन तस्वीरों के जिनमें राहा का चेहरा नहीं दिख रहा है। इन चीजों को देखकर फैंस को काफी दुख हुआ है, लेकिन कुछ फैंस आलिया का सपोर्ट कर रहे हैं। सैफ अली खान के घर पर हमला हुआ था, जिसमें उन्होंने अपने बेटे जेह को एक घुसपैठिए से बचाने की कोशिश की थी। जिस दौरान उनको कई गंभीर चोट आ गई थी। हाल ही में नीतू कपूर ने पपाराजी से कहा था कि वह राहा की तस्वीरें ना लें। साथ ही करीना कपूर ने भी पैप्स से बच्चों की तस्वीरें ना लेने की बात कही थी।

अच्छा निर्णय है

तस्वीरों को हटाने के बारे में आलिया भट्ट की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कुछ रेडिट यूजर्स ने आलिया के इस कदम का सपोर्ट किया है। एक यूजर ने कहा-"उन्हें वह सब करना चाहिए जो उन्हें सुरक्षित लगता है। दूसरे ने कहा-"अच्छा निर्णय लिया है। तीसरे ने कहा-"ईमानदारी से एक अच्छा निर्णय है।" रणबीर और आलिया ने सालों तक डेट करने के बाद 14 अप्रैल, 2022 को शादी की थी। शादी के दो महीने बाद ही आलिया ने मां बनने की अनाउंसमेंट की थी। आलिया भट्ट और उनके पति रणबीर कपूर ने 6 नवंबर 2022 में अपनी बेटी राहा का स्वागत किया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article