Alia-Ranbir revealed the daughter's name: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से इस बात का खुलासा कर दिया है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम क्या रखा है? आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसके माध्यम से उन्होंने बताया है कि उनकी बेटी का नाम राहा (Raha) है। तस्वीर में एक छोटी बच्ची की फुटबाल ड्रेस दिख रही है, जिस पर अंग्रेजी में RAHA लिखा हुआ है। रणबीर और आलिया भट्ट की ये क्यूट फोटो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है और फैंस इस पर लाइक्स की बरसात कर रहे हैं।
आलिया भट्ट ने पोस्ट के साथ राहा का मतलब भी शेयर किया है। आलिया भट्ट ने लिखा है, "हमने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है, जो उसकी दादी ने चुना है। राहा का मतलब बहुत ही खूबसूरत है। राहा का मतलब होता है, भगवान से मिलाने वाली राह। अपने नाम की ही तरह जब राहा (Raha) हमारी जिंदगी में आई तो हमें वो सब कुछ फील हुआ जो इसके नाम का मतलब है। थैंक यू राहा हमारी फैमिली में आने के लिए। तुम्हारे आने के बाद हमें ऐसा लग रहा है कि हमारी जिंदगी अभी-अभी शुरू हुई है।"
फैंस को पसंद आया रणबीर-आलिया की बेटी का नाम
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस को उनकी बेटी के नाम का नाम काफी अच्छा लगा है। वो लगातार आलिया भट्ट के पोस्ट पर रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस का कहना है कि उन्हें काफी अच्छा लगा है कि रणबीर-आलिया ने अपनी बेटी के लिए इतना सुंदर नाम चुना है, जिसका इतना खूबसूरत मलतब है। फैंस रणबीर-आलिया के लिए दुआएं दे रहे हैं कि उनकी बेटी का जीवन उज्जवल हो और वो हमेशा खुश रहे। वैसे आपको रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की नन्ही सी परी का नाम कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
