बॉलीवुड

Haq देखने के बाद यामी गौतम की फैन बन गईं आलिया भट्ट, पोस्ट शेयर कर कह दी बड़ी बात

Alia Bhatt Latest Post: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक इन दिनों नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है। इस बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फिल्म हक देख ली है। उन्होंने फिल्म को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

pic credit- haq poster/instagram

Alia Bhatt Latest Post: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद हाल ही में ये मूवी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है। लोग फिल्म को देखकर गदगद हो गए हैं। वहीं बॉलीवुड के सितारे भी फिल्म को देखकर अपनी राय दे रहे हैं। इस बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फिल्म हक देख ली है। उन्होंने फिल्म को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस पोस्ट पर...

आलिया भट्ट ने कही ये बात

एक्टर इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म 'हक' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। 2025 में थिएटर रिलीज के बाद यह कोर्टरूम ड्रामा 2 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर ओटीटी प्रीमियर हुआ। ऐतिहासिक सुप्रीम कोर्ट जजमेंट से प्रेरित यह फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों से खूब तारीफ बटोर रही है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इसे देखा और सोशल मीडिया पर अपनी राय शेयर की। अब आलिया भट्ट ने यामी की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, ' क्वीन यामी गौतम आप 'हक' में शुद्ध क्राफ्ट, दिल और सोने जैसी हैं! मेरी अब तक की टॉप फीमेल परफॉर्मेंस में से एक... जैसा फोन पर भी कहा था, मैं यामी की फैन हूं और आपके आने वाले सभी काम का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।' कुछ दिन पहले कियारा आडवाणी ने भी यामी की तारीफ की थी। उन्होंने आईजी स्टोरीज पर लिखा, 'अभी 'हक' नेटफ्लिक्स पर देखी यामी गौतम क्या शानदार परफॉर्मेंस है।'

alia bhatt story

pic credit- alia bhatt instagram

हक ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की। फिल्म ने करीब 30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और अब ओटीटी पर भी लगातार अच्छा कर रही है। सुपर्ण वर्मा के निर्देशन में बनी 'हक' में यामी शाजिया बानो और इमरान एडवोकेट मोहम्मद अब्बास खान की भूमिका में हैं। फिल्म में वर्तिका सिंह, दानिश हुसैन, शीबा चड्ढा, परिधि शर्मा समेत कई कलाकार अहम रोल में हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article