बॉलीवुड

Alia Bhatt ने फिर खरीदा करोड़ों का नया घर, बहन शाहीन भट्ट को भी गिफ्ट किए 2 फ्लैट!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 25, 2023, 08:55 AM IST

alia bhatt gift sister shaheen bhatt 2 flat?: आलिया भट्ट ने इंडस्ट्री में आने के कुछ ही सालों में अपने माता-पिता के घऱ के पास ही अपना नया घर खरीद लिया था। अब खबर है कि आलिया ने फिर से नई प्रॉपर्टी खरीदी हैं और इसमें से 2 फ्लैट अपनी बहन को गिफ्ट किए हैं।

Image

Alia bhatt and Shaheen bhatt

Alia Bhatt Buy New House: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट उन अदाकाराओं में से एक हैं जो प्रॉपर्टी में निवेश करने में काफी यकीन रखती हैं।अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत में ही घर खरीद लिया था। आलिया भट्ट ने इंडस्ट्री में आने के कुछ ही सालों में अपने माता-पिता के घऱ के पास ही अपना नया घर खरीद लिया था। साथ ही साल 2022 उनके लिए सक्सेफुल रहा और उन्होंने ब्रह्मास्त्र, गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी दो बड़ी हिट फिल्में दीं। वहीं उनके प्रोडक्शन हाउस, इंटरनल सनशाइन द्वारा बनाई गई फिल्म डार्लिंग्स को दर्शकों और आलोचकों से बहुत प्रशंसा मिली। अब रिपोर्टों की मानें तो है एक्ट्रेस ने अपने प्रोडक्शन हाउस के माध्यम से प्रॉपर्टी में निवेश किया है।

आलिया भट्ट ने बहन शाहीन को गिफ्ट की प्रॉपर्टी

स्क्वायर फीट इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट ने अपनी बहन शाहीन को दो प्रॉपर्टी गिफ्ट में दी हैं। ये दो नए फ्लैट गीगी अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर, जुहू तारा रोड पर स्थित हैं। संपत्तियों का रेडी रेकनर रेट 7.68 करोड़ रुपये है। अभिनेत्री ने फरवरी 2015 में अनुपम खेर और उनकी पत्नी किरण से ये फ्लैट खरीदे थे। आलिया भट्ट ने इन्हें 8.99 करोड़ रुपये में खरीदा था। रियल्टी न्यूज पोर्टल का कहना है कि 10 अप्रैल, 2023 को आलिया और शाहीन भट्ट के बीच गिफ्ट डीड पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

यह बताया गया कि उन्होंने गिफ्ट डीड के पंजीकरण के लिए 30.75 लाख रुपये का भुगतान किया है। इसमें उनका नाम आलिया भट्ट और साथ ही शादी के बाद उनका नाम आलिया रणबीर कपूर बताया गया है। दोनों फ्लैट काफी आलीशान हैं, जिनमें से एक 889.75 वर्ग फुट और दूसरा 1187 वर्ग फुट का है।

आलिया भट्ट ने बांद्रा में खरीदा फ्लैट

शादी के बाद आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ बांद्रा शिफ्ट हो गई हैं। वे वास्तु बिल्डिंग में रह रहे हैं जहां रणबीर कपूर के पास 35 करोड़ रुपये का एक विशाल घर है। वहीं उनका घर कृष्णा राज निर्माणाधीन है। आलिया भट्ट ने कथित तौर पर 2,497 वर्ग फुट का एक फ्लैट खरीदा है और उसके लिए 37.8 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इसे उनके प्रोडक्शन हाउस के नाम से खरीदा गया है। यह घर पाली हिल में एरियल व्यू कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड में स्थित है। उन्होंने 2.26 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी अदा की। बिक्री समझौते पर 10 अप्रैल, 2023 को हस्ताक्षर किए गए थे।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। उनकी किटी में जी ले ज़ारा और हार्ट ऑफ़ स्टोन भी हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article