बॉलीवुड

Dhurandhar 2 की सक्सेस को रणवीर सिंह ने दीपिका के साथ किया सेलिब्रेट, तस्वीरें देख 7 वें आसमान पर पहुंचे लोग

Ranveer Singh and Deepika Padukone Pics: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने धमाका कर दिया है। इस बीच रणवीर सिंह ने अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण के साथ धुरंधर 2 की सक्सेस को सेलिब्रेट किया है।

Image

pic credit- twitter

Ranveer Singh and Deepika Padukone Pics: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज हुई। रणवीर सिंह की इस मूवी का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 ने ऐसा धमाका किया है कि कई मूवीज के रिकॉर्ड टूट गए है। फिल्म ने दुनियाभर में 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस बीच रणवीर सिंह की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस फोटो में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण के साथ नजर आ रहे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बिताया क्वालिटी टाइम

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया, लेकिन दीपिका पादुकोण की चुप्पी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब हंगामा हुआ। फैंस ने उन पर सवाल उठाए कि उन्होंने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मिस की और अगले ही दिन सास के साथ कॉन्सर्ट में पहुंच गईं। दीपिका ने फिल्म की सफलता पर कोई पोस्ट भी नहीं किया। लेकिन अब दोनों ने साथ में लंच डेट पर जाकर सबको हैरान कर दिया। उन्होंने किसी पॉश जगह की बजाय लोकल रेस्टोरेंट में जाकर खाना खाया। तस्वीरों में दोनों सिंपल टी-शर्ट और जींस में नजर आए। एक फोटो में रणवीर और दीपिका रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ सेल्फी लेते हुए गले लगे दिखे। दोनों ने कई लोगों के साथ सेल्फी लिए और मुस्कुराते हुए पोज दिए। तस्वीरों पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

दुनियाभर में धुरंधर 2 का धमाका

सैकनिल्क की मानें तो दुनियाभर में धुरंधर 2 ने फर्स्ट वीकेंड में 691.32 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। भारत में धुरंधर 2 ने चार दिनों में 450 करोड़ के पार कमाई कर ली है। पहले दिन 100 करोड़ से खाता खोलने वाली धुरंधर 2 ने शनिवार को 113 करोड़ कमाए थे जबकि रविवार को 115 करोड़। धुरंधर 2 की भारत में कुल कमाई 454 करोड़ के करीब हो गई है। आने वाले दिनों में ये फिल्म पक्का 1000 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली है। बताते चलें कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने भी बंपर कमाई की थी। फिल्म को लोगों ने तगड़ा रिस्पॉन्स दिया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article