बॉलीवुड

बर्थडे से पहले पति रणबीर और बेटी राहा संग हांगकांग रवाना हुईं आलिया भट्ट, वीडियो हुआ वायरल

Alia-Ranbir and Raha Spotted in Hong Kong: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) 15 मार्च को अपना 33वां जन्मदिन फैमिली के साथ हांगकांग में सेलिब्रेट करने वाली हैं। हाल ही में हांगकांग से आलिया के साथ रणबीर-राहा का वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Pic Credit: Instagram

Alia-Ranbir and Raha Spotted in Hong Kong: आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। 15 मार्च के दिन आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रही हैं। बर्थडे से पहले ही आलिया भट्ट अपने पति और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बेटी राहा (Raha) के साथ हांगकांग के लिए रवाना हो चुकी हैं। हांगकांग पहुंचने के बाद आलिया-रणबीर और राहा के कई वीडियोज और फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। फैन्स को उम्मीद है कि आलिया भट्ट अपना 33वां जन्मदिन वहां सेलिब्रेट करने वाली हैं।

हांगकांग में जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी आलिया भट्ट

रणबीर-राहा के साथ आलिया भट्ट का चिल्ड्रेन पार्क में घूमने का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है, जिसमें वो मस्ती करती नजर आ रहे हैं। तीनों पार्क में बातें करते और घूमते हुए देखा जा सकता है। एक क्लिप में आलिया राहा के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। इस आउटिंग के लिए आलिया ने ग्रे हुडी, ब्लैक जैकेट और जींस पहनी थी, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। वहीं रणबीर ब्लैक टी-शर्ट, डेनिम जैकेट और ग्रे ट्रैक पैंट में नजर आए। राहा रेड ट्रैकसूट में बेहद प्यारी लग रही थीं। आलिया भट्ट हांगकांग में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' में अनिल कपूर ने ठुकराया था कैमियो का ऑफर !! अभिनेता बताई पूरी सच्चाई)

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी में आलिया भट्ट को शरवरी वाघ और बॉबी देओल के साथ अहम भूमिका में देखा जाएगा। यह फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा आलिया भट्ट के पास संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' भी है। इस मूवी में आलिया भट्ट को रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ लीड रोल में देखा जाएगा। वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर को आने वाले दिनों में नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article