बॉलीवुड

आलिया भट्ट ने 'जीजू' ईशान मेहरा संग पूल में जमकर की मस्ती, शाहीन भट्ट के बॉयफ्रेंड संग हसंते हुए दिए पोज

  • Authored by: अभय
  • Updated May 19, 2025, 02:35 PM IST

Alia Bhatt-Ishaan Mehra Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अभी हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) के बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा (Ishaan Mehra) संग नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट और ईशान की तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

Image

Alia Bhatt-Ishaan Mehra Photo

Alia Bhatt-Ishaan Mehra Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) ने अभी हाल ही में अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहीन भट्ट इन दिनों फिटनेस ट्रेनर ईशान मेहरा (Ishaan Mehra) को डेट कर रही हैं। शाहीन भट्ट और ईशान मेहरा की अभी हाल ही में तस्वीरें भी सामने आई थी। जिसमें शाहीन भट्ट और ईशान मेहरा एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे थे। इन सब के बीच ईशान मेहरा की नई तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में ईशान मेहरा इस तस्वीर में आलिया भट्ट के साथ नजर आ रही हैं।

'जीजू' संग नजर आईं आलिया भट्ट

शाहीन भट्ट और ईशान मेहरा के अफेयर की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। लेकिन ईशान मेहरा के बर्थेडे पर शाहीन भट्ट ने तस्वीर शेयर कर दोनों के रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी थी। अब इसके बाद आलिया भट्ट ने एक नई तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट अपने रूमर्ड जीजा ईशान मेहरा के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में आलिया भट्ट ईशान मेहरा संग पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट और ईशान मेहरा के फेस पर प्यारी सी स्माइल देखने को मिल रही है, जो लोगों का दिल जीत रही है। आलिया भट्ट और ईशान मेहरा की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस तस्वीर को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।

Alia Bhatt-Ishaan Mehra Photo

Alia Bhatt-Ishaan Mehra Photo

इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया

आलिया भट्ट इस तस्वीर के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। आलिया भट्ट फिल्म जी ले जरा (Jee Le Zara) को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ दिखेंगी। फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) में वो अपने पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ धमाल मचाने वाली हैं। आलिया भट्ट और ईशान मेहरा की तस्वीर को लेकर आपकी क्या राय, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article