Alia Bhatt React on Katrina Kaif's Pregnancy News: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस कटरीना कैफ को लेकर काफी समय से ऐसी खबरें आ रही थी कि वो प्रेग्नेंट हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने लंबे समय तक इन अफवाहों पर चुप्पी बनाए रखी। 23 सितंबर के दिन विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फैन्स को बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि वो जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की न्यूज की घोषणा के बाद से ही एक्ट्रेस फैन्स और फ्रेंड्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। ऐसे में अब कटरीना कैफ की बेस्ट फ्रेंड्स में से एक आलिया भट्ट ने भी एक्ट्रेस को इस मौके पर बधाई दी है।
आलिया भट्ट ने कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी पर दिया रिएक्शन
कटरीना कैफ ने जैसे ही प्रेग्नेंसी की घोषणा की उसके बाद आलिया भट्ट ने भी इस बात खुशी मनाई। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर हार्ट एमोजी शेयर करते हुए कटरीना कैफ के पोस्ट को लाइक किया और उन्हें बधाई दी है। कैटरीना ने 23 सितंबर 2025 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक जॉइंट फोटो अपलोड की। काफी लंबे समय एक बाद इस कपल ने प्रेग्नेंसी को सार्वजनिक कर दिया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ को आखिरी बार फिल्म 'टाइगर 3' में देखा गया था। इस मूवी में कटरीना कैफ के साथ सलमान खान और इमरान हाशमी अहम रोल में दिखाई दिए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की थी। इसके अलावा कटरीना कैफ के पास फिल्म 'जी ले जरा' भी है।
