Alia Bhatt confirms the baby girl news: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को लेकर कुछ देर पहले ही यह खबर सामने आई थी कि वो प्यारी सी बेटी की मां बन गई हैं, जिसके बाद से ही उनके फैंस आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे थे। अदाकारा आलिया भट्ट को फैंस की बेचैनी का अंदाजा था, जिस कारण उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस खबर पर पक्की मुहर लगा दी है। अदाकारा आलिया भट्ट ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को बताया है कि उनके घर नन्ही परी ने कदम रखे हैं। आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है, 'और हम अपने जीवन की सबसे खूबसूरत खबर शेयर कर रहे हैं... हमारी जिंदगी में एक नन्हा मेहमान आ गया है और ये हमारी प्यारी बेबी गर्ल है। हमारी जिंदगी प्यार से भर गई है... आपके रणबीर-आलिया...'
आलिया भट्ट ने जून में दी थी मां बनने की खबर
अदाकारा आलिया भट्ट ने जून के महीने में मां बनने की जानकारी फैंस को दी थी। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वो प्रेग्नेंट हैं। इस तस्वीर में वो अस्पताल के बेड पर नजर आ रही थीं और रणबीर कपूर उनके बगल में बैठे हुए थे। रणबीर-आलिया अपने होने वाले बच्चे के चेकअप के लिए गए थे। आलिया ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, 'हमारा बेबी आ रहा है...'
फैंस दे रहे हैं रणबीर-आलिया को बधाई
अदाकारा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। फैंस को लम्बे समय से रणबीर-आलिया के बच्चे का इंतजार था। रणबीर-आलिया बॉलीवुड के मोस्ट लव्ड कपल्स में से एक हैं, जिस कारण फैंस इनके बेबी का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही आलिया ने बेबी गर्ल को जन्म देने की खबर बताई, वैसे ही फैंस ने इन्हें शुभकामनाएं देनी शुरू कर दीं।
