बॉलीवुड

रणबीर कपूर-आमिर खान ने दूसरी बार मिलाया हाथ, आलिया भट्ट पोस्टर शेयर करके बोलीं 'सबसे बड़ी भिड़ंत...'

Alia announced Aamir VS Ranbir: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट (Aamir Khan) ने अपने ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को बताया है कि जल्द ही रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आमिर खान (Aamir Khan) एक-दूसरे से भिड़ते दिखाई देंगे। आलिया ने रणबीर बनाम आमिर का पोस्टर फैंस के साथ शेयर करते हुए बताया है कि वो इस भिड़ंत के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Image

Aamir VS Ranbir Kapoor

Alia announced Aamir VS Ranbir: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को दर्शकों ने पहली बार आमिर खान के साथ फिल्म पीके मे ंदेखा था। इस फिल्म के आखिरी सीन में आमिर खान और रणबीर कपूर एलियंस के रूप में दिखाई दिए थे। इन दोनों को साथ में देखने के बाद फैंस इतने एक्साइटेड हो गए थे कि वो अब तक पीके 2 का इंतजार कर रहे हैं। राजू हिरानी पीके 2 कब बनाएंगे, यह तो वो ही जानते हैं लेकिन फैंस का रणबीर-आमिर को दोबारा साथ देखने का इंतजार खत्म होने की कगार पर है। अदाकारा आलिया भट्ट ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अनाउंस किया है कि जल्द ही दर्शक रणबीर-आमिर की भिड़ंत देखेंगे।

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने RK VS AK का पोस्टर शेर करते हुए बताया है कि उनके दो पसंदीदा एक्टर्स जल्द ही एक प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाने वाले हैं। आलिया ने कहा है कि वो इस प्रोजेक्ट के लिए काफी एक्साइटेड हैं। आलिया ने ये तो नहीं बताया है कि रणबीर-आमिर ने किस प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है लेकिन उनके पोस्ट से ये पता चलता है कि ये दोनों कलाकार एक एड फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। आलिया के पोस्ट में एक हैशटैग है, जिसमें #AD लिखा हुआ है।

भले ही रणबीर कपूर और आमिर खान का ने फिल्म के लिए हाथ न मिलाया हो लेकिन एड के लिए भी साथ आने का फैसला लेकर दोनों ने फैंस के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेर दी है। फैंस का कहना है कि वो इस एड फिल्म को इतना बड़ा हिट बना देंगे कि ये दोनों कलाकार किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए साथ आने को मजबूर हो जाएंगे। रणबीर कपूर कई दफा कह चुके हैं कि आमिर खान उनके आइडल हैं, जिनके साथ काम करने के के लिए वो हमेशा तैयार रहते हैं। वैसे आप रणबीर-आमिर की जोड़ी साथ में देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article