बॉलीवुड

Alpha को सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी, अलिया भट्ट की मूवी को मिला ये सर्टिफिकेट

Alpha Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ऐल्फा को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने ऐल्फा को हरी झंडी दे दी है।

Image

ऐल्फा को सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी (pic credit-alpha movie poster)

Alpha Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ की फिल्म ऐल्फा (Alpha) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। एक्शन और स्पाई फिल्म ऐल्फा का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए। ऐल्फा पर सभी की नजरें टिकी हुई है। फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाले हैं। इस बीच ऐल्फा को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने ऐल्फा को हरी झंडी दे दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Alpha का अनरिलीज्ड सॉन्ग हुआ इंटरनेट पर वायरल, झूमती दिखीं Alia Bhatt-Sharvari)

सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी की आने वाली फिल्म ऐल्फा रिलीज से पहले ही चर्चा में है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने UA 16+ सर्टिफिकेट दिया है। शिव रवैल के निर्देशन में बनी यह फिल्म 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के टीजर और ट्रेलर में आलिया भट्ट पहली बार दमदार एक्शन अवतार में नजर आईं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई। सीबीएफसी ने फिल्म को 2 घंटे 20 मिनट (140 मिनट) की रनटाइम के साथ मंजूरी दी है। सीबीएफसी की वेबसाइट पर फिल्म की कहानी की एक झलक भी सामने आई है। इसके मुताबिक, आलिया भट्ट का किरदार सीता बदले की आग में जलती एक ऐसी लड़की है, जो अपने रास्ते में आने वाले हर व्यक्ति को खत्म करने के लिए तैयार रहती है। लेकिन सफर के दौरान उसे अपनी जिंदगी से जुड़े कई बड़े राज पता चलते हैं। कहानी में सीता को निडर, सख्त और किसी भी हद तक जाने वाली लड़की के रूप में दिखाया गया है।

इन 2 फिल्मों से होगी भिड़ंत

बताते चलें कि फिल्म ऐल्फा के टीजर और ट्रेलर को अब तक मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। अब देखना होगा कि यह फैसला कितना सफल साबित होता है। बॉक्स ऑफिस पर ऐल्फा को 'वेलकम टू द जंगल' से कड़ी टक्कर मिलेगी, जबकि 10 जुलाई को रिलीज होने वाली 'धमाल 4' भी इसकी चुनौती बढ़ा सकती है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article