आलिया भट्ट और शरवरी जल्द ही यशराज बैनर की नई मूवी ऐल्फा में एक्शन करती हुई दिखाई देंगी, जिसकी रिलीज धीरे-धीरे पास आ रही है। इस फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर के भी अहम किरदार होंगे लेकिन मेकर्स लगातार आलिया-शरवरी के आसापास ही इस मूवी को प्रमोट कर रहे हैं। रविवार को आलिया भट्ट और शरवरी इंस्टाग्राम पर लाइव आई थीं, जिस दौरान ये एक कार में झूमती हुई दिखाई दी थीं। फैंस ने इस लाइव के दौरान नोटिस किया कि उनके पीछ एक गाना चल रहा है, जो कभी भी रिलीज नहीं हुआ है। लोगों को हैरानी तो तब हुई जब पता चला कि ये आलिया और शरवरी की अपकमिंग मूवी ऐल्फा का अनरिलीज्ड सॉन्ग मैसेकर है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Varanasi: 3500 जूनियर आर्टिस्ट्स के साथ वॉर सीन शूट करेंगे SS Rajamouli, महेश बाबू करेंगे सरप्राइज
Alia Bhatt-Sharvari ने फैंस को वीकेंड पर दिया सरप्राइज
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ रविवार के दिन 90 सेकेंड के लिए इंस्टाग्राम पर लाइ आई थीं। इस दौरान ये कैजुअल ड्राइव का लुत्फ उठाती दिखीं। ड्राइव के दौरान दोनों हसीनाएं एक गाने पर झूम रही थीं, जो ऐल्फा का है। मेकर्स ने इसे अब तक रिलीज नहीं किया है। कई लोगों का मानना है कि यशराज बैनर ने ऐल्फा के लिए अलग प्रमोशनल स्ट्रैटजी अपनाई है, जिसके तहत उन्होंने मैसेकर गाना लोगों के बीच इस तरह से पेश किया है। लोगों को गाने के बीट्स कमाल के लग रहे हैं और वो इस पर अब तक झूम रहे हैं। इंस्टाग्राम पर ये गाना लगातार वायरल हो रहा है और लोग इसकी तारीफ भी कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Welcome to the Jungle की Tropic Thunder से हो रही तुलना पर Suniel Shetty का दो-टूक जवाब, बोले "ये सब होता रहता..."
बताते चलें कि आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर फिल्म ऐल्फा यशराज बैनर के स्पाई यूनिवर्स की नई एक्शन ड्रामा है, जिसको लेकर दर्शकों में कमाल का उत्साह है। इस मूवी में आलिया भट्ट पहली बार जबरदस्त एक्शन परफॉर्म करती दिखाई देंगी। कुछ समय पहले ऐल्फा का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे कमाल का रिस्पॉन्स मिला था। दर्शकों को हालिया लीक्ड मैसेकर गाना काफी पसंद आ रहा है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
