Alia bhatt to give birth to her First child soon: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बर्फी बॉय रणबीर कपूर अपनी पत्नी को लेकर मुंबई स्थित एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में पहुंच गए हैं। यह अस्पताल मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhattt) जल्द ही मां बन सकती हैं। रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने अप्रैल के महीने में शादी रचाई थी, जिसके बाद से ही ये प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। बॉलीवुड के इस कपल ने प्रेग्नेंसी के दौरान ही अपनी सुपरहिट फिल्म ब्रह्मास्त्र का प्रमोशन किया था।
शादी के तुरंत बाद किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट ने अप्रैल के महीने में शादी रचाने के तुरंत बाद ही प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया था। रणबीर-आलिया के फैंस इस खुशखबरी से सातवें आसमान पर पहुंच गए थे। आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी के दौरान ही अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र का प्रमोशन किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म ब्रह्मास्त्र में दर्शकों ने पहली बार रणबीर-आलिया की जोड़ी देखी और इन्हें जमकर प्यार दिया।
#Ralia के फैंस हुए उत्साहित
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस यह खबर सुनते ही एक्साइटेड हो गए हैं कि उनके पसंदीदा कलाकार किसी भी वक्त मां-बाप बन सकते हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस जनरेशन के मोस्ट लव्ड स्टार्स हैं, जिनके करोड़ों फैंस हैं। ये फैंस इस कपल की जिंदगी में सभी खुशियां देखना चाहते हैं। ऐसे में जब से आलिया भट्ट की डिलीवरी की खबर सामने आई है, लोग उत्साहित होकर सोशल मीडिया पर इन्हें दुआएं दे रहे हैं। एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'मैं दुआ करता हूं कि आलिया भट्ट की डिलीवरी स्मूद होगी और रणबीर कपूर जल्द ही पिता बन जाएंगे।' वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'मैं दुआएं करूंगा कि इन दोनों के जुड़वा बच्चे हों।' फैंस लगातार इसी तरह से रणबीर-आलिया के लिए अग्रिम बधाइयां दे रहे हैं।
