Ali Fazal and Richa Chadha: अभिनेता अली फजल (Ali Fazal) जो गुड्डू भैया के नाम से भी जाने जाते हैं, वह अभिनेत्री ऋचा चड्डा (Richa Chadha) से शादी के बाद काफी सुर्खियों मे हैं। एक्टर ने अपनी पत्नी ऋचा चड्ढा के साथ शादी के जश्न की कुछ तस्वीरें (Ali Fazal and Richa Chadha Wedding Photos) शेयर की हैं। बीते काफी समय से दोनों एक्टर्स रिलेशन में थे जिसके बाद से ही दोनों की शादी को लेकर भी काफी समय से इंतजार था। इस बीच करीबी दोस्तों और परिवार के साथ दोनों ने बड़े धूम-धाम से शादी कर ली है।
फूंक-फूंक के सुखाई है मेंहदी
शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरे काफी वायरल हो रही है। लोग भी बॉलीवुड की इस नए कपल को काफी प्यार दे रहे हैं। अली ने हाल ही में अपने मेहंदी समारोह से नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अली ने उनके पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘वाइब थी यार @therichachdha मेहंदी सुखाई है मैंने तुम्हारी फूंक फूंक के। उसी पे हैप्पी बर्थडे गा देते हैं।’
ऋचा ने शेयर की थी फोटोज
ऋचा ने इससे पहले भी सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की थीं। फुकरे के सेट से रिलेशनशिप में आने वाले ऋचा और अली ने साल 2020 में ही अपनी शादी को की घोषणा कर दी थी। वह बीते काफी समय से रिलेशनशिप में थे। शादी समारोह के बीच एक बयान सामने आया, ‘यह स्पष्ट करना है कि ऋचा चड्ढा और अली फजल की कानूनी तौर पर उनकी शादी को 2.5 साल हो चुकी है, जब उन्होंने अपनी शादी का पंजीकरण कराया था। फिलहाल दोस्तों और परिवार के साथ उन्होंने अपनी शादी सेलिब्रेट की है।
बता दें कि इस कपल ने दिल्ली और मुंबई में अपने विवाह की सेरेमनी आयोजित की थी। इस सेरेमनी में विक्की कौशल, ऋतिक रोशन, तब्बू, मनोज बाजपेयी, तापसी पन्नू, आशुतोष राणा, विशाल भारद्वाज, स्वरा भास्कर और सान्या मल्होत्रा सहित कई कलाकार भी शामिल हुए है।
