बॉलीवुड

रॉयल लुक में दिखे नए नवेले दूल्हा-दुल्हन, ऋचा चड्ढा-अली फजल के रिसेप्शन में पहुंचे कई दिग्गज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 11:08 PM IST

ali fazal and richa chadha reception: ऋचा चड्ढा ने इस मौके के लिए सुर्ख रंग का वेस्टर्न आउटफिट चुना। जिसमें वो कमाल की लग रही थीं। वहीं अली फजल ब्लैक लिबास में नजर आए।

Image

Ali Fazal and Richa Chadha

KEY HIGHLIGHTS
  • ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी हो गई है।
  • नए नवेले दूल्हा-दुल्हन ने हाल ही में मुंबई रिसेप्शन रखा गया।
  • ऋचा और अली, रिसेप्शन में शानदार लुक में नजर आए।

ali fazal and richa chadha mumbai reception: ऋचा चड्ढा और अली फजल अब पति-पत्नी बन चुके हैं। बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल ने 4 अक्टूबर को निकाह किया। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं अब ऋचा चड्ढा और अली फजल ने ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया, जिसमें बी टाउन के कई सेलेब्रिटी पहुंचे। इस दौरान नए नवेले दूल्हा-दुल्हन ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। ऋचा और अली अपने रिसेप्शन में शानदार लुक में नजर आए। अब सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा और अली फजल के वेडिंग रिसेप्शन का लुक छा गया है।

ऋचा चड्ढा ने इस मौके के लिए सुर्ख रंग का वेस्टर्न आउटफिट चुना। जिसमें वो कमाल की लग रही थीं। वहीं अली फजल ब्लैक लिबास में नजर आए। इसमें वो खूब जच रहे थे। ऋचा चड्ढा के आउटफिट की बात करें तो एक्ट्रेस ने बेहद ही खूबसूरत डिजाइनर गाउन कैरी किया था जिसे रंग और डिजाइन के आधार पर इंडियन टच दिया गया था। इसके साथ एक्ट्रेस ने कानों मैचिंग ईयरिंग्स, हाथों में चूड़ियां और मांग टीका लगाया था। उनका लुक कमाल का लग रहा था। वहीं अली फजल ने इस मौके के लिए ब्लैक लॉन्ग ब्लेजर स्टाइल सूट मैचिंग पैंट के साथ कैरी किया।

ऋचा चड्ढा और अली फजल रिसेप्शन लुक में काफी स्टाइलिश लग रहे थे। अली-ऋचा के रिसेप्शन में बॉलीवुड से कई हस्तियां पहुंचीं। विक्की कौशल भी मेहमान बने, जो बिना कैटरीना कैफ के बिना ही दूल्हा-दुल्हन को बधाई देने पहुंचे थे।

अली और ऋचा के रिसेप्शन में सयानी गुप्ता का हॉट लुक देखने को मिला। इस दौरान वो कोई रिवीलिंग ब्लाउज के साथ साड़ी पहनकर पहुंचीं। एक्ट्रेस का रिसेप्शन में ये एक दम जुदा अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि तापसी पन्नू, मनोज बाजपेयी, ऋतिक रोशन सहित कई सितारे रिसेप्शन में पहुंचे। इस दौरान ऋतिक रोशन को उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ देखा गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article