बॉलीवुड

सलमान खान संग हुई लड़ाई पर अली अब्बास जफर ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'जिससे प्यार होता है...'

फिल्म भारत के खराब प्रदर्शन के बाद सलमान खान और अली अब्बास जफर के बीच अनबन की खबरें आई थीं। अली ने इस मुद्दे पर बात करते हुए बताया है कि वो और सलमान खान एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। अली के अनुसार, वो सलमान खान की दिल से इज्जत करते हैं और हमेशा उनके लिए शुक्रगुजार रहेंगे।

Image

Salman Ali Abbas Zafar

बॉलीवुड डायरेक्टर अली अब्बास जफर इन दिनों अपनी नई फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को रिलीज करने के लिए कमर कस रहे हैं, जो इस ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का प्रमोशन इन दिनों जोरों-शोरों से चल रहा है ताकि ये बॉक्स ऑफिस पर बम्पर ओपनिंग ले पाए। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अली अब्बास जफर ने मीडिया से बात की और सलमान खान संग बिगड़े रिश्तों पर चुप्पी तोड़ी। अली अब्बास जफर ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि जहां प्यार ज्यादा होता है, वहां लड़ाई झगड़े होते रहते हैं।।

सलमान खान ने अली अब्बास जफर के बारे में बात करते हुए कहा, 'भाई के साथ मेरा रिलेशनशिप बहुत ही स्पेशल है। सलमान सर के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वो बहुत ही साफ इंसान हैं। वो बेहद ईमानदार हैं। वो किसी को भी इम्प्रेस करने की कोशिश नहीं करते हैं। अगर वो आपको पसंद नहीं करते हैं तो आपको उनके व्यवहार से पता चल जाएगा। अगर वो आपसे प्यार करते हैं तो आपका मरते दम तक साथ देंगे। हम लोगों ने 5-6 सालों से काम नहीं किया है लेकिन जब भी वो मुझे मिलते हैं, वो वैसा ही प्यार जताते हैं। मेरे दिल में उनके लिए बहुत ही इज्जत है। मैं दो लोगों का बहुत सम्मान करता हूं, जो आदित्य चोपड़ा और सलमान खान हैं। इन दोनों ने मेरे करियर में अहम योगदान दिया है।'

अली अब्बास जफर ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा है, 'फिल्म सुल्तान में एक लाइन है... जहां प्यार ज्यादा होता है, वहां लड़ाई झगड़े भी ज्यादा होते हैं। हम दोनों का रिश्ता कुछ-कुछ वैसा ही है। भले हमारे विचार किसी मुद्दे पर न मिलें लेकिन मुझे पता है कि वो एक फैमिली मेंबर की तरह मुझे प्यार करते हैं।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article