बॉलीवुड

Katrina Kaif की झोली में गिरी थी Bade Miyan Chote Miyan, इस एक वजह से नहीं किया अक्षय-टाइगर संग काम

Katrina Kaif Was First Choice For Bade Miyan Chote Miyan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज में 7 दिन ही बाकी रह गए हैं। बता दें कि ये मूवी कैटरीना कैफ को भी ऑफर हुई थी। इसका खुलासा अली अब्बास जफर ने किया है।

Image

'बड़े मियां छोटे मियां' को ठुकराकर बैठी हैं कैटरीना कैफ

Katrina Kaif Was First Choice For Bade Miyan Chote Miyan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की तैयारी में लगे हुए हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की ये मूवी 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर भी मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी। लेकिन हाल ही में अली अब्बास जफर ने 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) को लेकर खुलासा किया है। अली अब्बास जफर ने 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर बताया है कि फिल्म में एक्ट्रेस के तौर पर सबसे पहले कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को चुना गया था।

अली अब्बास जफर ने न्यूज 18 संग बातचीत के दौरान बताया कि 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) की लीड एक्ट्रेस के लिए सबसे पहले कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को चुना गया था। लेकिन उन्होंने मूवी करने से साफ इंकार कर दिया। इस सिलसिले में उन्होंने आगे कहा, "वो हमारी मूवीज नहीं कर पाईं, क्योंकि उनका शेड्यूल पहले से ही बहुत बिजी चल रहा था। मैं उम्मीद करता हूं कि मेरी अगली फिल्म के लिए वह अपनी डेट जरूर खाली रखेंगी।" बता दें कि कैटरीना कैफ ने कई फिल्मों में अली अब्बास जफर के साथ काम किया है। इस लिस्ट में 'टाइगर जिंदा है', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' और 'भारत' तक शामिल हैं।

अली अब्बास (Ali Abbas Zafar) जफर ने मीडिया संग बातचीत में बताया कि उनकी और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की बातों की शुरुआत हमेशा ही शिकायतों से होती है। हालांकि इस दौरान डायरेक्टर ने जमकर उनकी तारीफ भी की। अली अब्बास जफर ने कहा, "एक एक्टर के तौर पर कैटरीना ने कभी भी निराश नहीं किया है। मेरी इच्छा यही है कि मैं कैटरीना के साथ जल्द से जल्द काम करूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article