बॉलीवुड

Ram Setu Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु के ट्रेलर से उठा पर्दा, कहानी जान फैंस बोले- वाह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 02:02 PM IST

Ram Setu Trailer: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म रामसेतु के ट्रेलर से पर्दा आज उठ गया है। दो मिनट 9 सेकंड के ट्रेलर को देख फैंस काफी प्रभावित हुए हैं और इसे मास्टरपीस बता रहे हैं।

Image

Ram Setu Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु के ट्रेलर से उठा पर्दा, कहानी जान फैंस बोले- वाह

Ram Setu Trailer: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म रामसेतु के ट्रेलर से पर्दा आज उठ गया है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे है। अक्षय कुमार ने अपने फैंस को खुद इस बात की जानकारी दी थी कि 11 अक्टूबर को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा, तभी से फैंस इंतजार कर रहे थे। दो मिनट 9 सेकंड के ट्रेलर को देख फैंस काफी प्रभावित हुए हैं और इसे मास्टरपीस बता रहे हैं। इस एक्शन एडवेंचर फिल्म राम सेतु में अक्षय एक आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं।

ट्रेलर से पता चली फिल्म की कहानी

जैसा कि नाम से ही प्रतीत होता है कि ये कहानी राम सेतु की खोज की कहानी है। अक्षय कुमार फिल्म में राम सेतु की खोज करने के लिए समंदर के अंदर जाते हैं और सच सबके सामने लाते हैं। वह कहते हैं कि इस देश में राम के लाखों मंदिर हैं लेकिन सेतु एक है। राम सेतु की खोज में निकले अक्षय कुमार की राह में कई परेशानियां हैं और वो उनका दमदारी से सामना करते नजर आ रहे हैं।

आए ऐसे रिएक्शन

ट्रेलर देखने के बाद यूट्यूब पर फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह, मास्टरपीस। तो एक यूजर ने लिखा- कोई आपत्तिजनक सीन नहीं, कोई सेक्सुअल सीन नहीं, कोई रोमांटिक सीन नहीं, फिर भी मास्टरपीस है। एक यूजर ने लिखा कि ये अलग है, अंतिम दृश्य को देखकर रोंगटे खड़े हो गए।

रामसेतु का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है जिन्हें तेरे बिन लादेन और परमाणु जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। ये फिल्म 25 अक्टूबर को दीवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

विवाद में फंसी अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु

रिलीज से पहले फिल्म राम सेतु विवाद में घिर गई है। फिल्म की कहानी में आर्कियोलॉजिस्ट रामसेतु के मिथर या वास्तविकता का प्रमाण ढूंढता है। बीजेपी सासंद सुब्रमण्यम स्वामी ने राम सेतु से जुड़े लोगों को लीगल नोटिस भेजा था। नोटिस में दावा किया है कि फिल्म से रामसेतु से जुड़े तथ्यों को गलत तरीके से दिखाया गया है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article