बॉलीवुड

अक्षय कुमार ने दिल खोलकर की 'सैयारा' की तारीफ, कहा- 'न्यूकमर की फिल्म का इतना चलना...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 26, 2025, 02:48 PM IST

Akshay Kumar On Saiyaara Movie: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने नई जोड़ी अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की फिल्म सैयारा (Saiyaara) की बंपर सक्सेस की तारीफ करते हुए इसे हिंदी सिनेमा के लिए बेस्ट थिंग बताया। अक्षय कुमार का नया इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।

Image

Image Source: Akshay Kumar Instagram And Saiyaara Movie

Akshay Kumar On Saiyaara Movie: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की फिल्म सैयारा (Saiyaara) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म सैयारा ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से कमाई कर चुकी है। अब भी फिल्म को देखने के लिए अब भी भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस फिल्म को देखने आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी फिल्म सैयारा की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच अक्षय कुमार (Akshay Kumar) फिल्म सैयारा को लेकर बात करते नजर आए। तो चलिए जानते हैं अक्षय कुमार ने क्या कहा है।

अक्षय कुमार ने 'सैयारा' पर कही ये बात

एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। अक्षय कुमार ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें अक्षय कुमार फिल्म सैयारा को लेकर बात करते नजर आए। अक्षय कुमार ने Hindustan Times बातचीत के दौरान कहा कि ' हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत अच्छा है कि एक न्यूकमर, नया लड़का और नई लड़की की फिल्म चल गई। मैं उनका स्वागत करता हूं और बहुत खुश हूं। सच कह रहा हूं, ये बहुत अच्छी बात है। वैसे भी मैं देख रहा हूं कि हमारी इंडस्ट्री में धीरे-धीरे फिल्में चलने लगी हैं।' इसके आगे उन्होंने कहा कि 'एक न्यूकमर की फिल्म का इतना चलना बहुत बड़ी बात है। मैं उनका इंडस्ट्री में दिल से स्वागत करता हूं। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। मैंने अभी तक नहीं देखी। मैं जरूर जाकर देखूंगा।' अक्षय कुमार के इस बयान ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

200 करोड़ी के करीब पहुंची 'सैयारा'

फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 190 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म सैयारा एक-दो दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर देगी। फिल्म सैयारा को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article