बॉलीवुड

Akshay Kumar फिल्में फ्लॉप होते ही पहुंचे एकता कपूर के पास, अपकमिंग फिल्म के लिए मिलाया हाथ

Akshay Kumar Unite With Ekta Kapoor For Upcoming Film: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार की फिल्में इन दिनों ज्यादा खास नहीं चल रही हैं। ऐसे में अब वह एकता कपूर के पास पहुंचे हैं। दरअसल, अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग मूवी के लिए एकता कपूर से हाथ मिलाया है।

Image

एकता कपूर संग हाथ मिलाएंगे अक्षय कुमार

Akshay Kumar Unite With Ekta Kapoor For Upcoming Film: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'मिशन रानीगंज' हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। लेकिन उनकी यह मूवी दर्शकों पर अपना इंप्रेशन जमाने में नाकाम साबित हुई। फिल्म की कमाई भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही। ऐसे में अब अपने करियर को बचाने के लिए अक्षय कुमार डेली सोप क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) के पास पहुंचे हैं। खबरों की मानें तो अपकमिंग मूवी के लिए खिलाड़ी कुमार ने एकता कपूर से हाथ भी मिलाया है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और एकता कपूर (Ekta Kapoor) के साथ-साथ इस फिल्म में प्रियदर्शन का भी हाथ होगा। सूत्रों की मानें तो अक्षय कुमार और प्रियदर्शन बीते कई दिनों से एक फिल्म पर चर्चा कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात 'सिंघम अगेन' के सेट पर हुई थी। इस दौरान प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार के सामने एक फिल्म का आइडिया पेश किया, जिसे खुद खिलाड़ी कुमार ने भी खूब पसंद किया।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से जुड़े सूत्र ने बताया कि प्रियदर्शन से आइडिया सुनने के बाद एक्टर ने एकता कपूर से बात की। सूत्र ने इस बारे में कहा, "अक्षय कुमार, एकता कपूर संग एक मूवी करने वाले थे। प्रियदर्शन का आइडिया सुनने के बाद उन्हें लगा कि यह स्क्रिप्ट एकता कपूर के साथ मूवी बनाने के लिए बेस्ट हो सकती है। तीनों ही मूवी को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं और साल 2024 में इसकी शूटिंग भी शुरू कर सकते हैं।"

अक्षय कुमार के खाते में हैं कई फिल्में

बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के खाते में इस वक्त काफी फिल्में हो चुकी हैं। इस लिस्ट में 'बड़े मियां छोटे मियां', 'हेरा फेरी 3', 'हाउसफुल 5', 'वेलकम टू द जंगल' और 'सिंघम अगेन' शामिल है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article