बॉलीवुड

'प्रोड्यूसर बनने की कोशिश मत करो' राजपाल यादव के केस पर अक्षय ने दिया रिएक्शन, असरानी की सलाह को किया याद

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 27, 2026, 05:28 PM IST

Akshay Kumar on Rajpal Yadav Case: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) के को-स्टार राजपाल यादव (Rajpal Yadav) के 9 करोड़ रुपये के कर्ज के मामले पर पहली बार रिएक्शन दिया है। अक्षय कुमार ने इस दौरान कहा कि मैंने राजपाल यादव से...

Image

Image Source: Bhool bhulaiyaa Movie

Akshay Kumar on Rajpal Yadav Case: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में अक्षय कुमार की इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आई थी। इन सब के बाद अब अक्षय कुमार का एक इंटरव्यू सामने आया है। अक्षय कुमार ने इस दौरान अपने को-स्टार राजपाल यादव (Rajpal Yadav) के 9 करोड़ रुपये के कर्ज के मामले पर पहली बार खुलकर बात की है। अक्षय ने कहा कि उन्होंने राजपाल को पहले ही सलाह दी थी कि फिल्में प्रोड्यूस न करें, लेकिन राजपाल ने उनकी बात नहीं मानी।

अक्षय कुमार ने दी थी सलाह

अक्षय कुमार ने स्क्रीन से इंटरव्यू में कहा, 'मैंने असरानी जी के साथ बहुत सारी फिल्में की हैं। अपने आखिरी दिनों में उन्होंने अपनी जिंदगी की कुछ बातें मुझे बताईं। उन्होंने वो समय बताया जब उन्हें अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा तनाव हुआ था। उन्होंने मुझे कहा था कि कभी फिल्म प्रोड्यूस मत करना। उन्होंने कहा, ‘अक्षय, कभी अपनी पैसे से फिल्म मत प्रोड्यूस करना। ये मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी जब मैंने अपना पैसा लगाया। जब तुम किसी और के पैसे से फिल्म बनाते हो तो ठीक है, रिस्क और फायदा उनका होता है। जब तुम खुद ज्यादा कमाने के चक्कर में अपना पैसा लगाते हो, तो वो कभी अच्छा नहीं होता।’ उन्होंने एक फिल्म प्रोड्यूस की थी और उन्हें बहुत बड़ा नुकसान हुआ। फिल्म अच्छी थी, लेकिन चली नहीं। उन्होंने कहा कि उसमें उन्होंने अपनी सारी जिंदगी की बचत गंवा दी। इसलिए उन्होंने मुझे सलाह दी कि कभी अपनी पैसे से फिल्म प्रोड्यूस मत करना।' असरानी की सलाह को राजपाल यादव के मामले से जोड़ते हुए अक्षय ने कहा, 'ये वही बात है जो असरानी साहब ने कही थी कभी फिल्म प्रोड्यूस मत करना। मैंने उनसे कहा था, ‘फिल्में प्रोड्यूस मत करो’। हम एक्टर्स हैं और प्रोड्यूसर्स को फिल्म प्रोड्यूस करना आता है, इसलिए जब तुम्हें ये ट्रिक नहीं आती तो प्रोड्यूसर बनने की कोशिश मत करो। अगर तुम एक्टर हो तो एक्टर ही रहो। जल्दी पैसा कमाने के लिए शॉर्टकट मत सोचो। मुझे उम्मीद है कि राजपाल इस मुश्किल से पूरी तरह बाहर आ जाएंगे।

अक्षय कुमार ने की राजपाल यादव की तारीफ

अक्षय कुमार ने कहा कि 'राजपाल यादव शानदार एक्टर हैं। जब लोग 100 प्रतिशत देते हैं, तो वो 120-140 प्रतिशत देते हैं। उनके साथ काम करना बहुत मजेदार होता है। हमारी बनती-बिगड़ती बातें इतनी नैचुरल होती हैं कि कभी-कभी वो डायलॉग स्क्रिप्ट में भी नहीं लिखा होता और जब हम उसे बनाकर प्रियदर्शन जी को दिखाते हैं तो उन्हें बहुत पसंद आता है।' इस इंटरव्यू में शामिल डायरेक्टर प्रियदर्शन ने भी कहा, 'मैंने 98 फिल्में की हैं, लेकिन कभी फिल्म प्रोड्यूस नहीं की। ज्यादातर सफल डायरेक्टर तुरंत अपनी फिल्म प्रोड्यूस करने लगते हैं। मैं राजपाल के साथ बहुत सारी फिजिकल कॉमेडी करता हूं। भूत बांग्ला में अक्षय और राजपाल टॉम एंड जेरी जैसे हैं।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article