बॉलीवुड

OMG 3 को लेकर अक्षय कुमार-अमित राय के बीच शुरू हुई चर्चा, इस साल फ्लोर पर आएगी फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated May 19, 2025, 06:32 PM IST

Akshay Kumar OMG 3: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) फिल्म ओह माय गॉड (OMG) और 'ओह माय गॉड 2' (OMG 2) के हिट होने के बाद अब खिलाड़ी कुमार फिल्म के तीसरे पार्ट यानी मूवी ओह माय गॉड 3 (OMG 3) को लाने की तैयारी कर रहे हैं। इसको लेकर अक्षय कुमार ने फिल्म के डायरेक्टर अमित राय से चर्चा शुरू कर दी है।

Image

Akshay Kumar OMG 3

Akshay Kumar OMG 3: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी एक के बाद एक अपकमिंग फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्मों का नाम शामिल है। अब इन सब के बीच अक्षय कुमार के एक फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अक्षय कुमार फिल्म ओह माय गॉड (OMG) और ओह माय गॉड 2 (OMG 2) की शानदार कामयाबी के बाद तीसरे पार्ट लाने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

'ओह माय गॉड 3' लेकर आ रहे हैं अक्षय कुमार

एक्टर अक्षय कुमार अपनी एक और अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। मेकर्स ने फिल्म ओेह माय गॉड और 'ओह माय गॉड 2' के हिट होने के बाद अब इसके तीसरे पार्ट को लाने की तैयारी शुरू कर दी है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर अमित राय (Amit Rai) ने अक्षय कुमार के साथ मिलकर कई आइडियाज पर बात की। दोनों ने फिल्म ओह माय गॉड 3 (OMG 3) की कहानी के हर पॉइंट पर दिमाग लगाया और नए रास्तों पर भी चर्चा की। इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने का प्लान किया जा रहा है। 2026 में फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। इस खबर ने फिल्म ओह माय गॉड 3 का इंतजार कर रहे फैंस के दिलों को खुश कर दिया है।

इन मूवीज में बिजी है अक्षय कुमार

अक्षय कुमार फिल्म ओह माय गॉड 3 के साथ-साथ अपनी और भी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में है। अपनी हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला (Bhooth Bangla) की शूटिंग में बिजी है। इसके अलावा वो साउथ की फिल्म कन्नप्पा (Kannappa) में भी धमाल मचाने वाले हैं। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) और 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) भी शामिल है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article