बॉलीवुड

प्यार को शादी का नाम देने वाले हैं Akansha Ranjan Kapoor-Sharan Sharma, इस दिन लेंगे 7 फेरे

Akansha Ranjan Kapoor and Sharan Sharma Marriage: एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन और फिल्ममेकर शरण शर्मा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों अपने प्यार को शादी का नाम देने वाले हैं।

Image

आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा की शादी (pic credit-instagram)

Akansha Ranjan Kapoor and Sharan Sharma Marriage: एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर (Akansha Ranjan Kapoor) और फिल्ममेकर शरण शर्मा (Sharan Sharma) काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। इस बीच आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा अपने प्यार को शादी का नाम देने वाले हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(टाइम्स नाव नभारत पर ये भी पढ़ें-आलिया भट्ट की शादी में दोस्त आकांक्षा रंजन का रो-रोकर हो गया था बुरा हाल, तस्वीरें देख लोगों ने किए ऐसे कमेंट)

आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा की शादी

आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा जल्द ही अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों अगले महीने मुंबई में शादी करने वाले हैं। यह शादी बेहद निजी और सादगी भरे अंदाज में होगी, जिसमें केवल परिवार के करीबी सदस्य और खास दोस्त शामिल होंगे। हिंदुस्तान टाइम्स को एक सोर्स ने बताया कि आकांक्षा और शरण 11 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे। इसके बाद 12 जुलाई को एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह रिसेप्शन मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में होगा।

Akansha Ranjan Kapoor and Sharan Sharma Marriage.

आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा की शादी (pic credit-instagram)

आकांक्षा रंजन कपूर की दोस्त हैं आलिया भट्ट

रिपोर्ट्स की मानें तो आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा ने जानबूझकर शादी को ज्यादा भव्य बनाने के बजाय इसे निजी रखने का फैसला किया है। यही वजह है कि शादी के लिए कोई छपे हुए निमंत्रण पत्र नहीं भेजे गए हैं। कपल अपने इस खास दिन को सिर्फ अपने करीबी लोगों के साथ सेलिब्रेट करना चाहता है।आकांक्षा रंजन कपूर ने 'मोनिका ने एक से एक फिल्मों में काम किया हैं। वहीं शरण शर्मा बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक हैं। बताते चलें कि आकांक्षा रंजन कपूर और आलिया भट्ट बचपन की पक्की सहेलियां हैं और बॉलीवुड में इनकी गहरी दोस्ती की मिसाल दी जाती है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article