Ajay Devgn Work With Son Yug: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) ने फिल्म रेड 2 (Raid 2) से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। अजय देवगन की इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म के अलावा अजय देवगन अपने परिवार को लेकर भी सुर्खियों में हैं। अभी कुछ दिनों पहले अजय देगवन की बेटी न्यासा (Nysa Devgn) से बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सवाल उठे थे, जिसका जवाब देते हुए काजोल (Kajol) ने कहा था कि अभी तक बेटी ने इसको लेकर मन नहीं बनाया है। न्यासा देवगन के बाद अब अजय देवगन के लाडले युग देवगन (Yug Devgn) सुर्खियो में आ गए हैं। युग देवगन का नाम एक हॉलीवुड फिल्म से जुड़ रहा है। इस फिल्म में अजय देवगन और युग साथ काम करने वाले हैं।
इस फिल्म से जुड़ा युग देवगन का नाम
अजय देवगन और काजोल के बेटे युग देवगन इन दिनों एक खबर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। युग देवगन हॉलीवुड की मशहूर फिल्म कराटे किड: लीजेंड्स (
कब रिलीज होगी फिल्म
इस खबर के बाद से फिल्म कराटे किड: लीजेंड्स एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। अजय देवगन के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म कराटे किड: लीजेंड्स 30 मई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म कराटे किड: लीजेंड्स को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
